Hoshiarpur: नशा-अवैध हथियार तस्करी माॅड्यूल का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

होशियारपुर जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों से जुड़े एक अंतर-राज्यीय/विदेशी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 9.925 किलो हेरोइन, दो विदेशी पिस्तौल, 8 मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के स्थानीय हैंडलर के तौर पर काम कर रहे थे और नशीले पदार्थों की तस्करी तथा अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल थे। होशियारपुर के गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई है।  

एसएसपी संदीप मलिक ने बताया कि कि गुप्त सूचना पर एसएचओ गगनदीप सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने इब्राहिमपुर पुल नहर पर विशेष नाका लगाया हुआ था। इसी दाैरान एक सफेद आई -20 को रोकने का इशारा किया तो कार चालक ने कार को बैक करने की कोशिश की। एसएचओ गढ़शंकर गगनदीप सिंह ने पुलिस के अन्य कर्मचारियों के साथ कार को रोक लिया। कार सवारों की पहचान मजिंदर सिंह, शिवम भंडारी, साहिल मसीह और रेमल के ताैर पर हुई है। डीएसपी दलजीत सिंह खख की मौजूदगी में चारों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों से हेरोइन, पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद हुए। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com