Genelia Deshmukh ने जब पति रितेश देशमुख को किया मुंह पर इग्नोर

रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा फैंस के फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों की शादी को 14 साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन जिस तरह से एक्टर अपनी पत्नी की रिस्पेक्ट करते हैं, वह लोगों को काफी पसंद आता है।

हालांकि, इनकी पहली मुलाकात का सिलसिला काफी अलग था। जब जेनेलिया ने पहली बार बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख को देखा तो तुरंत उनसे मुंह फेर लिया था, जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।

इस फिल्म के दौरान हुई थी पहली मुलाकात
रितेश देशमुख और उनकी पत्नी व अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख की पहली मुलाकात में फिल्म तुझे मेरी कसम है के दौरान हुई थी और इस दौरान दोनों ने एक दूसरे से बात तक नहीं की थी। इसका कारण रितेश देशमुख नहीं, बल्कि जेनेलिया थीं, जिन्हें अभिनेता पहली नजर में फुटी आंख नहीं भाए थे। जेनेलिया देशमुख ने बताया,

“मैंने इसलिए रितेश को इग्नोर किया था, क्योंकि मैं मध्यम वर्गीय परिवार से आई थी। वो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे थे। मुझे लगा उनमें घमंड होगा। इससे पहले की वो मुझे इग्नोर करें, मैं ही कर देती हूं।”

जेनेलिया देशमुख ने पूछा-कहां हैं सिक्योरिटी?
वही रितेश ने बताया, ‘फिल्म के स्क्रीन टेस्ट के लिए हम फ्लाइट से हैदराबाद जा रहे थे। जो लोग हैदराबाद में लेने आए थे, उन्होंने मिलवाया कि यह अभिनेत्री हैं। जेनेलिया ने देखा और हैलो बोलकर मुड़ गई। जब हम स्क्रीन टेस्ट कर रहे थे, तो एक बेंच पर बैठे थे। उन्होंने मुझसे पूछा कि आपकी सिक्योरिटी कहां है? मैंने बताया कि मैं और मेरे भाई सिक्योरिटी लेकर नहीं चलते हैं।”

जेनेलिया ने आगे कहा, ‘जब मुझे पता चला कि कोई सिक्योरिटी नहीं है, तब मुझे लगा कि यह तो जमीन से जुड़े इंसान हैं। फिर मैंने उनसे बात करनी शुरू की।” आपको बता दें कि जेनेलिया और रितेश देशमुख की ऑफस्क्रीन जोड़ी के साथ-साथ ऑनस्क्रीन जोड़ी भी हिट रही है। दोनों ने साथ में तुझे मेरी कसम के अलावा, तेरे नाल लव हो गया, मस्ती और मराठी सुपरहिट फिल्म वेड़ में साथ काम किया। अब वह जल्द ही राजा शिवाजी में दिखाई देंगे, जो 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com