Flipkart Sasa Lele सेल की सबसे बड़ी स्मार्टफोन डील्स रिवील

Flipkart ने ऑफिशियल तौर पर अपनी आने वाली Sasa Lele Sale की सबसे बड़ी स्मार्टफोन डील्स रिवील कर दी हैं। ये सेल इस महीने 9 मई से शुरू होने जा रही है। प्लेटफॉर्म ने प्रीव्यू लिस्टिंग और टीजर बैनर जारी करना शुरू कर दिया है, जिससे मुख्य कैटेगरी में मिलने वाली डील्स की शुरुआती झलक मिल रही है।

टीजर पोस्ट से पता चलता है कि सेल में स्मार्टफोन, टेलीविजन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल सकता है। Flipkart लिमिटेड टाइम के लिए मिलने वाली डील्स और ‘Coming Soon’ सेक्शन को भी हाईलाइट कर रहा है, जिससे यूजर्स सेल शुरू होने से पहले ही प्रोडक्ट्स को ट्रैक कर सकते हैं। चलिए इस सेल की कुछ खास स्मार्टफोन डील्स पर एक नजर डालते हैं…

Flipkart सेल की बेस्ट स्मार्टफोन डील्स

iPhone 17

यह Apple का नया मॉडल है, जो स्टाइलिश डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स के साथ आता है। सेल में ये डिवाइस सिर्फ ₹71,900 में मिल सकता है। यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो iPhone का लेटेस्ट एक्सपीरियंस चाहते हैं लेकिन Pro मॉडल पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।

iPhone 17 Pro

सेल में प्रो मॉडल पर भी बड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है जहां आप इसे सिर्फ ₹1,09,900 में खरीद सकेंगे। इसमें आपको बेहतर कैमरा, ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। यह उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो फोटोग्राफी, वीडियो या हाई परफॉर्मेंस चाहते हैं।

iPhone 17 Pro Max

एप्पल का सबसे प्रीमियम डिवाइस भी इस सेल में सिर्फ ₹1,24,900 में मिलेगा। इस फोन में बड़ी डिस्प्ले, बेहतर बैटरी और टॉप कैमरा सेटअप मिलता है। पावर यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ये फोन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Google Pixel 10 5G

सेल में इस फोन की कीमत करीब ₹59,999 से शुरू हो सकती है, जो एक फ्लैगशिप फोन के हिसाब से काफी आकर्षक ऑफर माना जा सकता है। सेल में आप इस फोन को भी खरीद सकते हैं।

POCO X8 Pro 5G

अगर आप बजट-फ्रेंडली 5G फोन चाहते हैं तो सेल में पोको का ये फोन खरीद सकते हैं जो सेल में ₹28,999 में मिलेगा। ये डिवाइस बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और अच्छे फीचर्स से लैस है। फोन उन यूजर्स के लिए सही है जो कम कीमत में अच्छा फोन चाहते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com