श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर फरीदकोट से निकलेगी शोभायात्रा

फरीदकोट: डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 4 से 6 दिसम्बर तक श्री खुरालगढ़ साहिब में मुख्य समागम आयोजित होंगे, जिसके तहत वाराणसी, फरीदकोट, बठिंडा और जम्मू से 4 शोभा यात्राएं निकलेंगी।

फरीदकोट से यह शोभायात्रा 2 दिसम्बर को सुबह 8 बजे शुरू होगा। किला मुबारक में सामान्य पाठ शुरू होने के बाद यह स्थल 2 दिसम्बर तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। शोभा यात्रा किला मुबारक से चलकर पुरानी अनाज मंडी, खालसा दीवान गुरुद्वारा, घंटा घर चौक, भाई कन्हैया चौक, कोतवाली और सादिक चौक से होते हुए पिपली, राजोवाला व गोलेवाला के रास्ते फिरोजपुर के गांव सैयां वाला पहुंचेगी।

डिप्टी कमिश्नर ने पुलिस को सुरक्षा, ट्रैफिक व पार्किंग संभालने, नगर परिषद को सफाई रखने तथा संबंधित विभागों को पेयजल, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और निर्बाध बिजली के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। बैठक में एस.डी.एम. फरीदकोट पायल गोयल, एस.डी.एम. कोटकपूरा जसपाल सिंह बराड़, एस.डी.एम. जैतो विक्रमजीत और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com