ये प्रेम मोल लिया: फिल्म देखकर क्यों छलक आईं महेश भट्ट की आंखें?

फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में हैं। अनुपम खेर ने आयुष्मान के दादाजी की भूमिका अदा की है। यह फिल्म जब महेश भट्ट ने देखी तो उनकी आंखें छलक आईं। उन्होंने यह फिल्म देखने के बाद अनुपम खेर को चिट्ठी लिखी है और दिल खोलकर तारीफ की है। यह इस महीने की दूसरी चिट्ठी है, जो निर्देशक ने अनुपम खेर के नाम लिखी है। इससे पहले फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज के वक्त लिखी थी, जिसमें अभिनेता ने जटायु के किरदार को आवाज दी है।

महेश भट्ट ने चिट्ठी में क्या कहा?
महेश भट्ट की चिट्ठी अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें लिखा है, अनुपम, जटायु की याद अभी भी मेरे दिमाग में ताजा है। आज सुबह सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आप दादा के रोल में स्क्रीन पर आए और मैं रोने लगा। क्यों? आपने मुश्किल से एक शब्द भी कहा था। मैंने एक बार एक अमेरिकन पेंटर से पूछा था, ‘आपने अब तक का सबसे महान एक्टर कौन देखा है? पचीनो? डी नीरो’? उसने कहा- ‘ब्रैंडो’। अपनी चुप्पी में भी वह मुझे छू जाता है’। ‘लेकिन क्यों’? उसने कहा कि आप कौन हैं, यह आपके खड़े होने के तरीके से, किसी को देखने के तरीके से पता चलता है। आज आपको देखकर, मैं उसे समझ गया’।

बोले- सामने होते तो गले लगा लेता
महेश भट्ट ने आगे लिखा है, ‘जब हमने ‘सारांश’ बनाई थी, तब आप बीस साल के थे। मैंने प्रधान के रोल में आपसे एक बात पूछी थी। अपने सामने बैठे आदमी को देखो। वह उस चीज के रास्ते में खड़ा है, जो आप सबसे ज्यादा चाहते हैं। क्या आप अब भी उसका दर्द महसूस कर सकते हैं? मैंने आज आपमें वही हमदर्दी देखी। आप उस घर की औरतों के लिए बोलते हैं। और…, जिस आदमी के लिए तुम खड़े होते हो, वह तुम्हें देखकर जान सकता है कि तुम अब भी उससे प्यार करते हो।

इतने साल पहले, मैंने एक लड़के से दूसरे आदमी का दर्द महसूस करने के लिए कहा था। आज उस लड़के ने मुझे रुला दिया। कहते हैं पतझड़ एक और बसंत है। मेरे प्यारे अनुपम, मैंने आज तुम्हें देखा और मुझे पता था कि इसका क्या मतलब है। जब लाइटें जलीं, तो मैंने चाहा कि तुम मेरे पास होते। मैं तुम्हें गले लगा लेता। मुझे तुम पर बहुत गर्व है’।

अनुपम खेर ने क्या कहा?
महेश भट्ट के इस खत को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अनुपम खेर ने रिएक्शन दिया है। उन्होने कहा है, ‘एक महीने में दो चिट्ठी! मैं सच में बहुत लकी एक्टर हूं। मैं जरूर कुछ सही कर रहा हूं कि मुझे अपने मेंटर, मेरी पहली फिल्म ‘सारांश’ और मेरी जिंदगी की कई दूसरी फिल्मों के डायरेक्टर से ऐसा खत मिला। महेश भट्ट जी ने थिएटर में ‘ये प्रेम मोल लिया’ देखी और मेरी परफॉर्मेंस के बारे में उनकी बातों ने मुझे बहुत भावुक कर दिया। एक महीने में, मुझे उनसे दो लेटर मिले हैं। एक जटायु के लिए, और अब एक इस फिल्म के लिए। ऐसा बहुत कम होता है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं, सिवाय इसके कि मैं खुद को दुनिया का सबसे लकी इंसान महसूस कर रहा हूं। भट्ट साहब, आपका प्यार और तारीफ मुझे और ऊंचे मुकाम तक पहुंचने और ऐसा काम करते रहने की हिम्मत देती है, जिस पर आपको गर्व हो। आपके प्यार, आपकी दरियादिली और आपके जादुई शब्दों के लिए शुक्रिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com