मक्के की राब राजस्थान और पंजाब का सर्दियों का खास व्यंजन है, जिसे आप सूप की केटेगरी में भी रख सकते हैं और दलिया भी कह सकते हैं। इसे कहीं-कहीं मक्के की महेरी भी कहा जाता है। मक्के के आटे और छाछ से बनने वाली यह डिश टेस्टी होने के साथ ही पेट के लिए भी बहुत हेल्दी है, क्योंकि इससे पाचन दुरुस्त रहता है।
अगर आप इस विन्टर सूप से कुछ हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो इस ये ट्रेडिशनल रेसिपी बनाएं। आइए जानते हैं राब बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:
सामग्री
1/2 कप मक्के का आटा
3-4 कप छाछ
1 कप पानी
1 बड़ा चम्मच घी
स्वादानुसार नमक
तड़के के लिए सामग्री
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1 चुटकी हींग
2 सूखी लाल मिर्च
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
विधि
मक्के की राब बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में 1/2 कप मक्के का आटा लें।
इसमें 1/2 कप छाछ डालकर आटे को अच्छे से घोल लेना है, ध्यान रहे कि उसमें गांठ न रहने पाए।
इसके बाद धीरे-धीरे करके बाकी छाछ डालते जाएं और मिश्रण को दूसरे हाथ से चलाते रहना है।
यह ध्यान रखें कि मिश्रण न तो ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा।
दूसरी तरफ राब बनाने की तैयारी करें, इसके लिए कड़ाही को गैस पर रख उसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें।
जैसे ही घी गर्म हो जाए, उसमें तैयार किया गया छाछ का घोल डालें और मध्यम आंच पर चम्मच से चलाते रहें।
कम से कम 5-7 मिनट तक मिश्रण को पकाने के बाद जब उसमें गाढ़ापन आ जाए, तो थोड़ा पानी मिलाएं।
इसे भी 2-3 मिनट तक आंच पर पकने दें और जब राब उबलकर ऊपर आने लगे तो चेक करें कि उसका टेक्स्चर क्रीमी हुआ है या नहीं।
इसके बाद स्वादानुसार नमक डालकर कुछ मिनट तक पका लेना है।
अगले स्टेप में तड़का तैयार करना है, एक छोटे पैन में घी गर्म करें।
उसमें 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग और 2 सूखी लाल मिर्च डालें।
तड़का तैयार हो जाने के बाद उसे राब में अच्छी से मिला दें।
इस तरह तैयार है राजस्थान और पंजाब की सर्दियों का खास पारंपरिक सूप मक्के की राब।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal