पीएम मोदी की अपील के 200 दिन: सोना ₹35000 और चांदी ₹1.51 लाख सस्ती!

सोने और चांदी के बाजार में इन दिनों ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 मई 2026 को सोना-चांदी न खरीदने की अपील (PM Modi appeal on gold) किए जाने के करीब 200 दिन पूरे हो चुके हैं और इस दौरान दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 10 मई से लेकर 25 नवंबर 2026 के बीच घरेलू बाजार में सोना करीब 35,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,51,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई। इतना ही नहीं, देश में सोने का आयात (Gold Import) भी करीब 40% तक गिर गया है।

15 महीने के निचले स्तर पर कीमतें
आंकड़ों पर नजर डालें तो 10 मई 2026 को एमसीएक्स (MCX) पर सोना 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.88 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर के आसपास थी। लेकिन 25 नवंबर 2026 को कीमतें लुढ़ककर 15 महीने के निचले स्तर पर आ गईं। इस दौरान ग्लोबल मार्केट में सोना 3,450 डॉलर और चांदी 37 डॉलर प्रति औंस तक गिर गई, जबकि एमसीएक्स पर सोना 1.17 लाख रुपये और चांदी 1.37 लाख रुपए पर आ गई।

MCX पर आज क्या हैं ताजा रेट?
हालांकि, निचले स्तरों पर खरीदारी लौटने से बाजार में फिर तेजी आई है। शुक्रवार, 27 नवंबर को एमसीएक्स पर सोना 3,559 रुपए उछलकर 1,28,128 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम और चांदी 8,408 रुपए महंगी होकर 1,54,251 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक गिरावट के पीछे मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी और एआई (AI) शेयरों की तेजी मुख्य वजहें रही हैं।

यह भी पढ़ें- ₹1 लाख से भी नीचे आ जाएगा सोना! बैंक ऑफ अमेरिका का दावा- गिरावट अभी थमी नहीं; BofA ने क्यों जारी किए नए टारगेट?

क्या पीएम मोदी की अपील से सस्ता हुआ सोना?
भारत में कीमतों और आयात में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे क्या पीएम मोदी की अपील का असर है या अंतरराष्ट्रीय कारण? इस पर ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के नेशनल जनरल सेक्रेटरी नितिन केडिया ने जागरण बिजनेस को पूरी तस्वीर साफ की।

गिरावट की असली वजह: नितिन केडिया के मुताबिक, कीमतों में आई यह गिरावट मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय कारणों से हुई है। जिनमें मिडिल ईस्ट वॉर, होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़े तनाव और क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने बताया कि हाल के हफ्तों में जब दाम नीचे आए हैं, तो लोगों ने जमकर खरीदारी भी की है।

शादियों के सीजन का असर: देश में चल रहे वेडिंग सीजन पर उन्होंने कहा कि इस सीजन में करीब 52 लाख शादियां होनी हैं, जिसके चलते बाजार में अच्छी मांग देखने को मिल रही है। बढ़ी हुई डिमांड के कारण भारत में सोने-चांदी पर प्रीमियम (अतिरिक्त शुल्क) बढ़ सकता है।

नए साल तक क्या रहेगा भाव: सोने-चांदी के आउटलुक (gold silver outlook) पर बात करते हुए हुए नितिन केडिया ने बताया कि 9 दिसंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अहम बैठक होने वाली है, जो सोने और चांदी की अगली दिशा तय करेगी। नए साल तक एमसीएक्स पर सोना 1,22,000 से 1,35,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,45,000 से 1,85,000 रुपए प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार कर सकती है।

गोल्ड-सिल्वर पर बढ़ा आयात शुल्क बड़ी वजह- अनुज गुप्ता
सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि,

पीएम की अपील के ठीक तीन दिन बाद, 13 मई 2026 को सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क (Import Duty) को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया था। आयात महंगा होने से अप्रैल-अक्टूबर 2026 के दौरान आधिकारिक आयात करीब 40% घटकर 24.78 अरब डॉलर रह गया।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गिरावट सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। जनवरी 2026 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,595 डॉलर और चांदी 121.6 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद मजबूत डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड के कारण भारी मुनाफावसूली का शिकार हुई है।

अनुज गुप्ता ने आगे बताया कि 20 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 के बीच देश में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है। इससे घरेलू ज्वैलरी बाजार में फिजिकल डिमांड मजबूत बनी रहेगी। कम कीमतों पर ग्राहकों की खरीदारी से सोने-चांदी को निचले स्तरों पर मजबूत सहारा (Downside Support) मिलेगा और बड़ी गिरावट की गुंजाइश कम होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com