हरियाणा में नागरिक उड्डयन विभाग अब सीएम नायब सैनी देखेंगे। विपुल गोयल से इसका प्रभार ले लिया गया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब नागरिक उड्डयन विभाग का भी प्रभार संभालेंगे। अब तक यह विभाग राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के पास था। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह पर यह फैसला लिया है।
नागरिक उड्डयन विभाग अब मुख्यमंत्री के पास पहले से मौजूद विभागों के अतिरिक्त रहेगा। वहीं, विपुल गोयल के पास राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी पहले की तरह बनी रहेगी। हरियाणा सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। विभाग का प्रभार तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री को सौंपा गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal