मुख्यमंत्री नायब सैनी आज धर्मनगर कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे, जहां गांव उमरी में हुए समरसता यात्रा का स्वागत करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटेंगे। कार्यक्रम की तैयारी देर रात तक की जाती रही।
समरसता यात्रा जालंधर से चली हुई है जो आज अंबाला के बड़ा से होते हुए धर्मनगर में पहुंचेगी। यहां इस यात्रा का खास स्वागत करने की तैयारी की गई है जिसके चलते ही मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मुख्य तौर पर इस स्वागत समारोह में पहुंचेंगे।
शाम करीब 4:00 बजे स्वागत समारोह के बाद यह यात्रा करनाल की ओर रवाना होगी। गांव उमरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुभाष-सुधा, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सैनी सहित जिला भर के पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal