चीनी जासूस से रिश्तों के खुलासे के बाद घिरे जेन्सन हुआंग

दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया अपने मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक जेन्सेन हुआंग की प्रेम कहानी की वजह से मु्श्किलों में फंस गई है। इसी कड़ी में एनवीडिया से सह-संस्थापक और सीईओ हुआंग के खिलाफ जांच हो रही है। इस स्वतंत्र जांच को कराने के लिए न्यूयॉर्क की लॉ फर्म ‘वाचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज़’की नियुक्ति हुई है।

प्रेम संबंध स्वीकार करने के बाद जांच का फैसला

जांच का यह कदम तब उठाया गया है जब हुआंग ने एक बिजनेस एग्जीक्यूटिव ऐलिस हुआंग के साथ प्रेम संबंध की बात स्वीकार की है। एलिस की नजदीकियों पर अमेरिकी की सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई हैं क्योंकि चिप के जरिए अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था में घुसपैठ की कोशिश हो सकती है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि हुआंग चीनी जासूस हो सकती हैं।

जून एच. किम करेंगे जांच

बता दें कि’वाचटेल’ अमेरिका में अधिकारियों को सलाह देने वाली प्रमुख लॉ फर्मों में से एक है। यह कंपनी मुश्किल चुनौतियों से निपटने के लिए कंपनियों को अहम सलाह देती है। अब यह कंपनी एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को हुआंग के मामले की जांच के संबंध में मदद करेगी। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि इस जांच का नेतृत्व फर्म के पार्टनर और न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के पूर्व कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी, जून एच. किम करेंगे।

कौन हैं जून एच. किम

न्यूयॉक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जून एच. एम मुख्य तौर पर कानूनी मुकदमे और प्रवर्तन मामले ही देखते हैं। इनको न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने 2021 में नियुक्त किया था। उस वक्त वो पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो पर लगे यौन उत्पीड़न की जांच में सहयोग कर रहे थे। इधर एनवीडिया ने इस हफ्ते की शुरुआत में इस जांच की घोषणा की।

जांच में सहयोग का वादा

कंपनी ने कहा कि हुआंग इसका पूरा समर्थन करते हैं और उन्होंने सहयोग देने का वादा किया है। इधर, चीन ने जासूसी के आरोपों को खारिज किया है। इस विवाद के केंद्र में मौजूद चीनी एग्जीक्यूटिव ऐलिस हुआंग ने भी इस मुद्दे पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com