लाहौर में प्रदूषण पर पाकिस्तान का नया राग

भारत में खास कर उत्तरी राज्यों में दीवाली के बाद से प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। इस पर पड़ोसी देश पाकिस्तान ने कहा है कि भारत से आ रहा प्रदूषण ही वहां की खराब हवा के लिए जिम्मेदार है। भारत में दीवाली के बाद से दिल्ली-एनसीआर समेत दूसरी जगहों पर स्मॉग की हल्की चादर दिख रही है। खास कर दीवाली पर चले पटाखे के बाद से इसमें ज्यादा इजाफा हुआ है। लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर पाकिस्तान के फेमस शहर लाहौर स्विस समूह’IQAir’ की दुनिया की सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन इसमें पहले स्थान पर बना हुआ है। यहां के एक्यूआई की बात करें तो ये 263 है। इस स्तर की हवा को बहुत ही खराब अस्वास्थ्यकर माना जाता है। प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंचा IQAir के अनुसार शहर में PM2.5 की मात्रा डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) की वार्षिक गाइडलाइन से 37.2 गुना ज्यादा थी। बता दें कि पीएम 2.5 हवा में मौजूद हानिकारक कण होते हैं जो इतने छोटे होते हैं कि फेफड़ों में गहराई तक जा सकते हैं। मौसम में सुधार की उम्मीद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पर्यावरण संरक्षण मंत्री मरियम औरंगजेब ने बताया कि दीवाली के बाद, भारत की तरफ से आने वाली हवाओं की वजह से इस इलाके में प्रदूषक तत्व पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि दोपहर के बाद से वायु प्रदूषण धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मौसम में सुधार होगा और हवा की दिशा भी बदल सकती है। इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दिल्ली दूसरा सबसे प्रदूषित शहर इधर, दिल्ली 188 एक्यूआई के साथ दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित प्रमुख रहा। मंगलवार को IQAir ने इसके आंकड़े जारी किए थे। वहीं, भारत एजेंसियों के आंकड़ों से पता चला है कि एक दिन पहले भारतीय राजधानी में पीएम 2.5 के स्तर में लगभग 55 प्रतिशत योगदान पटाखों का था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com