यूपी: पीएमश्री स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई होगी और आसान

प्रदेश में पीएमश्री योजना के प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए कक्षा-शिक्षण को अधिक प्रभावी और सीखने को अधिक उपयोगी बनाया जा रहा है। इसके तहत बच्चों को लर्निंग किट और डायरी भी दी जाएगी। ताकि वे अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सकें। इसके लिए 11.37 करोड़ का बज भी स्वीकृत किया गया है।

योजना के तहत कक्षा 1 से 5 तक के लिए निपुण लक्ष्य पोस्टर, तालिका पोस्टर, शिक्षण-अधिगम से संबंधित आईईसी सामग्री और साप्ताहिक आकलन ट्रैकर की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ शिक्षकों को विषय और पाठ्य बिंदुओं के अनुरूप टीएलएम बनाने व प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया है। सामग्री ऐसी हो जो बच्चों को अवधारणाओं को समझने, अभ्यास करने और सीखने के विविध अवसर उपलब्ध कराने में सहायक बने।

टीएलएम के लिए कार्ड बोर्ड, चार्ट पेपर, स्केच पेन, पेपर एडहेसिव, अबेकस, ग्लोब, भारत व विश्व के मानचित्र, कठपुतलियां, परिवहन तथा पशु-पक्षियों के चार्ट सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री ली जाएगी। इसी तरह कक्षा 1 से 5 तक के हर बच्चे के लिए स्टूडेंट लर्निंग किट की व्यवस्था की जाएगी। इसमें वर्कशीट, अभ्यास एवं गतिविधि आधारित सामग्री, रंगीन वर्कबुक, ड्राइंग शीट, ओरिगेमी पेपर, ऊन, रिबन, लर्निंग डाइस आदि सामग्री शामिल होगी।

बच्चों को स्टूडेंट डायरी भी उपलब्ध कराई जाएगी। लर्निंग किट के वितरण के लिए विशेष पंजिका तैयार की जाएगी और वितरण के बाद विद्यार्थी अथवा अभिभावक के हस्ताक्षर भी कराए जाएंगे। अभिभावकों की उपस्थिति में पीटीएम के दौरान भी किट वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी बीएसए को इसके प्रयोग और क्रियान्वयन के लिए निर्देश जारी किए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com