पूजा की थाली में क्यों रखी जाती है सुपारी, भगवान गणेश से इसका क्या नाता है?

भारतीय परंपरा और हिंदू घरों में जब भी कोई पूजा-पाठ या मांगलिक कार्य होता है, तो पूजा की थाली में सुपारी जरूर रखी जाती है। आपने अक्सर देखा होगा कि पूजा शुरू होने के दौरान पंडित जी संकल्प लेते ही सबसे पहले एक सुपारी पर कलावा बांधकर उसे चावलों की ढेरी पर विराजमान कर देते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पूजा में इस छोटी सी सुपारी का इतना बड़ा महत्व क्यों है?

सनातन संस्कृति में सुपारी को सिर्फ एक साधारण फल या पूजा सामग्री नहीं माना जाता, बल्कि इसे साक्षात भगवान गणेश का स्वरूप माना गया है। इसका गोल और चिकना आकार गणेश जी की पूर्णता, स्थायित्व और शुभता को दिखाता है। शास्त्रों के अनुसार, अगर किसी भी वजह से पूजा के समय गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर उपलब्ध न हो, तो सुपारी को ही गणपति मानकर स्थापित किया जाता है। इसे अक्षत (चावल) के आसन पर बैठाकर हल्दी, कुमकुम, वस्त्र और फूल अर्पित किए जाते हैं।

मान्यता है कि सुपारी में अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा होती है। यह आसपास के वातावरण से नकारात्मक शक्तियों को सोख लेती है और घर में सुख-शांति का संचार करती है। यही वजह है कि शादी-विवाह, गृह प्रवेश या कोई भी नया व्यापार शुरू करने जैसे हर शुभ मौके पर सुपारी की मौजूदगी जरूरी मानी जाती है।

सुपारी से जुड़े 5 आसान धार्मिक उपाय
काम की सफलता के लिए: 
किसी भी नए काम की शुरुआत में सुपारी को हल्दी-कुमकुम से सजाकर गणेश जी का प्रतीक मानें और लाल कपड़े पर रखकर पूजा करें। इससे काम बिना किसी रुकावट के पूरा होता है।

विवाह में स्थायित्व: शादी के मंडप में सुपारी को गणेश जी के रूप में पूजने से वर-वधू को अखंड सौभाग्य और स्थायित्व का आशीर्वाद मिलता है।

धन वृद्धि के लिए: एक सुपारी पर चंदन और केसर लगाएं। फिर इसे लाल सूती कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख दें। इससे धन की आवक बनी रहती है।

नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिए: घर के मुख्य द्वार पर सुपारी पर हल्दी और रोली लगाकर रखने से घर में किसी की बुरी नजर नहीं लगती और परिवार में शांति रहती है।

बुद्धि और एकाग्रता के लिए: पढ़ाई करने वाले बच्चों के अध्ययन कक्ष या पूजा स्थल पर सुपारी स्थापित करके रोज पूजा करने से याददाश्त और बुद्धि में वृद्धि होती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com