केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में कलश यात्रा को ”जन आंदोलन” बनाने का आह्वान

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को समर्पित भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु जी की जन्मभूमि सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत शुरू की गई कलश यात्रा आज पंजाब की धरती पर पहुंची। लालड़ू में पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में इस पवित्र यात्रा का भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने श्रद्धा और आस्था प्रकट करते हुए गुरु जी की जन्मभूमि की पवित्र माटी के कलश को अपने शीश पर रखा और इस यात्रा को पंजाब में आगे के लिए रवाना किया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर संबोधित करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है। गुरु रविदास जी की जन्मभूमि की माटी पंजाब पहुंचने पर ऐसा महसूस हो रहा है जैसे गुरु साहब स्वयं हमें आशीर्वाद देने पहुंचे हों। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने सदियों पहले ‘बेगमपुरा’ का संकल्प दिया था, जिसका उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना था जहां कोई भेदभाव या ऊंच-नीच न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र भी इस बेगमपुरा के संकल्प से प्रेरित है।

केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा वाराणसी में गुरु रविदास जी के जन्म स्थान का पुनर्निर्माण, विशाल लंगर हॉल, शानदार म्यूजियम और भव्य मूर्ति स्थापित की गई है, जो गुरु जी के चरणों में एक सच्ची श्रद्धांजलि है। इसके अलावा पंजाब में आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास जी के नाम पर रखा गया, संत निरंजन दास जी को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया और जालंधर से वाराणसी तक एक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गई। उन्होंने कहा कि हमारे गुरु साहिबान ने गुरु रविदास जी की अमृत वाणी को ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी’ में दर्ज करके पंजाब का गुरु जी के साथ खून के रिश्ते से भी गहरा नाता जोड़ा है।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पूरी हाईकमान का धन्यवाद किया, जिन्होंने गुरु पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक देशव्यापी अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को घर-घर तक पहुंचाने की एक लहर है। उन्होंने पंजाब भाजपा के हर नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता से अपील की कि संतों, धार्मिक कमेटियों, युवाओं और महिलाओं को साथ जोड़कर इस अभियान को ‘जन आंदोलन’ और ‘सेवा का मिशन’ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि समाज में एकता और भाईचारा लेकर आना ही गुरु रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं भी उपस्थित थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com