इस सावन पूजा की थाली के साथ मन को भी करें तैयार: महादेव को प्रसन्न करने के लिए लें ये 7 आसान संकल्प

इस साल सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई 2026, गुरुवार को हो रही है। ऐसे में श्रावण मास शुरू होने से पहले महादेव को प्रसन्न करने के लिए 7 संकल्प लें। सावन शुरू होते ही हममें से ज्यादातर लोग पूजा की थाली तो तैयार कर लेते हैं, लेकिन इस साल पूजा की थाली के साथ हमें अपने मन को भी तैयार करने की जरूरत है।

7 ऐसे संकल्प जो कठिन रीति-रिवाजों के बजाय काफी आसान संकल्प जिन्हें हम इस सावन अपने जीवन में अपना सकते हैं, ताकि हर दिन पहले से ज्यादा पॉजिटिव, एनर्जेटिक और भगवान शिव को समर्पित बन सकें।

सावन से जुड़े 7 सरल संकल्प

पहले खाना खिलाएं
खुद खाने से पहले एक अच्छी आदत जो आपके अंदर दयालुता और इंसानियत की भावना पैदा करेगी। खुद आहार ग्रहण करने से पहले जानवरों को खाना खिलाएं, क्योंकि शिव का एक रूप पशुपतिनाथ भी है, जो जानवरों के संरक्षक माने जाते हैं। इस सावन यह एक छोटा-सा संकल्प आपके जीवन में बड़े बदलावों का भागीदारी बनेगा।

नियमित जलाभिषेक
सावन की शुरुआत और खत्म होने के बाद एक लोटा जल भगवान शिव को अवश्य चढ़ाए। अब तक शिव की भक्ति आप जैसे भी करते आए हो, लेकिन सावन की शुरुआत से एक संकल्प लें कि, रोजाना भगवान शिव पर एक लोटा जल चढ़ाएंगे।

108 बार शिव का नाम जाप
भगवान शिव के नाम में ही इतनी शक्ति है कि, नाम के स्मरण मात्र से व्यक्ति के सभी नकारात्मक प्रभाव खत्म हो जाते हैं। इस सावन भगवान शिव की पूजा में उनके नाम का जाप भी शामिल करें, ताकि शिव और आपके बीच और गहरा संबंध स्थापित हो सकें।

शिव पुराण पढ़ें
एक छोटी सी आदत लेकिन बड़े बदलाव की ताकत रखती है। शिव से जुड़ने के लिए उन्हें जानना बेहद जरूरी है। इसलिए इस सावन रोजाना शिव पुराण का मात्र 1 पेज पढ़ें, समझें और उसमें लिखी बातों को आत्मसात करें। शिवजी से जुड़ी कहानियां आपको पूरा जीवन मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

महादेव का नाम लिखें
कुछ लोगों के लिए नाम सामान्य हो सकता है, लेकिन शिवजी का नाम सकारात्मक और अनंत ऊर्जा से भरा है। इस सावन एक संकल्प यह भी ले कि, रोजाना सिर्फ 1 पेज भगवान शिव और उनकी भक्ति को समर्पित है। बिना जल्दबाजी के उच्चारण करते हुए भगवान शिव का नाम लिखें।

मौन रहना सीखें
कहते हैं कि, जो व्यक्ति मौन रहता है, उसमें धैर्य, अनुशासन और संयम की भावना जाग्रत होती है। सावन के महीने में रोजाना 15 मिनट अकेले में शांति से ध्यान करें। शिव की ऊर्जा को महसूस करने की कोशिश करें बिना ध्यान भटकाए। इस आदत को अपने रोजमर्रा के जीवन में शामिल करें।

विश्वास को आगे बढ़ने दें
इस सावन अपनी परिस्थितियों से डरने की बजाए उनका सामना करें। महादेव पर भरोसा रखें। अपनी चिताएं, दुख, समस्या सब शिव को समर्पित कर दें और जीवन में चमत्कार होता देखें। मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में शिव को याद करें और अपना आत्मविश्वास काम न होने दें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com