Alpha के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, नेगेटिविटी के खिलाफ उठाई आवाज

हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड मूवी एल्फा का सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। निर्देशक शिव रवैल और निर्माता आदित्य चोपड़ा की इस मूवी को ऑडियंस की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक तबका ऐसा है, जो इस फिल्म को घटिया बता रहा है।

उनके खिलाफ अब निर्माता करण जौहर ने आवाज उठाई है और आलिया की एल्फा को सपोर्ट किया है। आइए जानते हैं कि करण एल्फा को लेकर क्या है।

एल्फा के समर्थन में करण
स्पाई थ्रिलर फिल्म के तौर पर एल्फा को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि एल्फा में स्पाई जैसा कुछ भी देखने को नहीं मिला और इस वजह से आलिया भट्ट की फिल्म नेटिजंस के निशाने पर आ गई है। अब ट्रोर्ल्स को जवाब देते हुए करण जौहर ने एल्फा को सपोर्ट किया है।

करण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एल्फा के फेवर में बात करते हुए लिखा है- बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करना आज के समय में एक चुनौती माना जाता है, इस मामले में अल्फा ने जबरदस्त शुरुआत की है। यह कई अहम बातें बताती है कि दर्शक ऑनलाइन नेगेटिविटी से कहीं ऊपर हैं और वही असली योद्धा हैं।

आलिया भट्ट का स्टारडम, थिएटर में दर्शकों को खींचने की उनकी क्षमता और उनका बेमिसाल टैलेंट और साथ ही बड़े पर्दे के शानदार अनुभव का असर। इन पर कोई शक नहीं किया जा सकता। YRF की लगातार चल रही स्पाई फ्रेंचाइजी और थिएटर में बड़े पैमाने पर फिल्म का अनुभव देने की कोशिश, इन सब को मद्देनजर रखते हुए हमें तारीफ करनी चाहिए, न कि नेगेटिविटी फैलानी चाहिए।

ये पहला मौका नहीं है जब करण जौहर ने आलिया भट्ट की फिल्म के समर्थन में बात की है। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं।

आलिया की कमर्शियल परफॉर्मेंस
बात की जाए एल्फा की कमर्शियल परफॉर्मेंस के बारे में तो अब तक रिलीज के दो दिन भीतर इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड स्पाई थ्रिलर ने 38 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com