पैदल चलने को अक्सर लोग गंभीरता से नहीं लेते, जब भी एक्सरसाइज की बात आती है तो उसमें पैदल चलने को सबसे आखिर में रखा जाता है या इसके बारे में बात बहुत कम की जाती है। जबकि पैदल चलना भी एक असरदार एक्सरसाइज है जिससे सेहत को अनगिनत फायदे हो सकते हैं।
वॉक करते समय की जाने वाली गलतियां
अगर आप रोजाना वॉक करते हैं तो इतना काफी नहीं है, क्योंकि कैसे वॉक की गई है उसपर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। एक रिसर्च के मुताबिक, रोजाना करीब 87,00 कदम चलने से मरने का खतरा 60% तक कम हो जाता है। यह स्टडी 110,000 लोगों पर की गई, जिसमें पाया गया कि रोजाना 7,100 कदम चलने से दिल की बीमारी का खतरा 51% तक कम हो जाता है। पर केवल पैदल चलना काफी नहीं है, इसी के साथ यह भी उतना ही मायने रखता है कि वॉक करते समय गति कैसी है, पोस्चर कैसा है और पैर किस तरह से रखा जा रहा है। इसी तरह ऐसी बहुत ही गलतियां हैं जो लोग वॉक के समय करते हैं पर उसपर कभी ध्यान नहीं देते :
वॉकिंग एक्सरसाइज नहीं
क्या आपको भी ऐसा लगता है कि वॉक करना अच्छी एक्सरसाइज में से नहीं है? अगर हां तो आप गलत हैं। वॉक करना सबसे आसान और असरदार तरीका है, चाहे वजन कम करना हो या दिल की सेहत को अच्छा रखना हो। इसके लिए घंटों तक चलना जरूरी नहीं। एक रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना की 10 मिनट की एक्सरसाइज से भी सेहत को बहुत से फायदे हो सकते हैं।
बहुत धीरे चलना
शरीर कैसा काम कर रहा है इसके लिए दिल की छड़कन, शरीर का तापमान, सांस लेने की गति, बीपी और ऑक्सीजन सैचुरेशन जैसी पांच चीजें देखी जाती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर के फंक्शन के पता लगाने के लिए छठा संकेत पैदल चलना है। ऐसे में अगर कोइ बहुत धीरे चलता है तो वह डिमेंशिया का संकेत हो सकता है।
चलते समय फोन हाथ में लेना
वॉक करते समय फोन हाथ में रखना और बीच-बीच में किसी मेसेज का जवाब देते रहना, रील्स देखना या सोशल मीडिया का इस्तेमाल पोस्चर बिगाड़ सकता है। इससे गर्दन और कमर के निचले हिस्से में दिक्कत देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, दिमाग को जो आराम मिलना चाहिए चलते समय, वह भी नहीं मिल पाता।
हाथों को हिलाते हुए न चलना
अगर आपकी चलते समय हाथों को मूव न करने की आदत है या हाथ बहुत कम हिलते हैं तो यह वॉक करने की गलत आदतों में शामिल है। हाथ प्राकृतिक रूप से चलते समय जब हिलते हैं तो वो पैरों के साथ बैलेंस बना रहे होते हैं ताकि शरीर का भी बैलेंस बना रहे। इससे चलने में भी परेशानी होती है और गिरने पर शरीर संभल नहीं पाता।
गलत जूते पहनना
भारी-भरकम जूते या उनके पैड का सख्त होना पैरों को थकान देने के साथ दर्द का भी कारण बनता है। वॉक करने के लिए जूते ऐसे होने चाहिए जो हल्के हों, हल्के हवादार हों और पानी से बचाएं।
पैरों की उंगलियों को अनदेखा करना
शायद आपको पता न हो पर पैरों की उंगलियों की मजबूती चलने की क्षमता के बारे में बताती है। जब हम चलते हैं और वो पैरों की उंगलियां ही होती हैं जो आगे बढ़ने में मदद करती हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal