सेवा ज्योति यात्रा में अनिल विज ने ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते हुए किया जोश का संचार

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कांग्रेस की स्कैम करने वाली सरकार को हटाकर भारतीय जनता पार्टी की सेवा करने वाली सरकार बनाई है, इसके लिए यह सारा देश मोदी जी का आभारी है।

उन्होंने कहा 2047 का विकसित भारत सिर्फ सरकार का नहीं, हम सभी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सेवा-संकल्प में दो शब्द हैं, एक सेवा है और एक संकल्प है कि हम किस क्षेत्र में कहां कौन सी सेवा कर सकते है उसका हर नागरिक संकल्प ले कि हम सेवा करेंगे।

यह बात विज आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल जनसेवा में पूर्ण होने पर अम्बाला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत अम्बाला शहर पुलिस लाइन में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री बतौर मुख्यतिथि पहुंचे थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्ष 2001 को भारत माता के लाल नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और तब से आज तक सार्वजनिक जीवन में सेवा करते हुए 25 वर्ष पूर्ण हुए है। इसके उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा सेवा-संकल्प में दो शब्द हैं, एक सेवा है और एक संकल्प है कि हम किस क्षेत्र में कहां कौन सी सेवा कर सकते है उसका हर नागरिक संकल्प ले कि हम सेवा करेंगे।

विज ने कहा कि हमने सभी ने प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना है और जो उपलब्धियां हमने हासिल की है और जो हमारे अगले ऊंचे लक्ष्य तय किए गए हैं और हर जगह पर उन्होंने मैं नहीं बल्कि हम कहा है जिसमें वो भी है मैं भी हूं, असीम जी व सैनी साहब भी हैं और सारी जनता है।

अनिल विज ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य है उसमें उच्चतम स्तर तक जाने के लिए सरकार तो काम कर रही है लेकिन उसमें हम सबको भी सेवा के काम में जोड़ना है। इसीलिए सेवा ज्योति यात्रा निकाली जा रही है जो हर मोहल्ले, गांव व शहर तक जाएगी, अम्बाला में चौक बनाया गया है जहां इसे स्थापित किया जाएगा ताकि दीए से दीया, ज्योत से ज्योत जला दो, देश में कहीं भी अंधेरा है तो उसे मिटा दो, ये इस यात्रा का संदेश है।

इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर डीसी सचित गुप्ता व अन्य द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव संबोधन सुना। इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री अनिल विज व पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने मशाल जलाते हुए “सेवा ज्योति यात्रा” की शुरूआत की। यात्रा पुलिस लाइन से होते हुए ओल्ड सेशन कोर्ट तक गई जहां ज्योति स्थापित की गई। इस दौरान मंत्री अनिल विज ने वंदे मातरम के नारे लगाते हुए यात्रा में जोश का संचार किया।

वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अम्बाला छावनी से सैकड़ों की संख्या में 42 बसों के काफिले में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक पवन सैनी, नगर निगम मेयर अक्षिता सैनी, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, जिलाध्यक्ष मनदीप राणा के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com