PANBUS-PRTC वर्करों की सरकार को चेतावनी

पंजाब रोडवेज पनबस-पी.आर.टी.सी. कंटरैक्ट वर्कर्ज यूनियन की एक बैठक का आयोजन यूनियन के प्रधान नरिन्दर पंडोरी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पंजाब रोडवेज पनबस-पी.आर.टी.सी.कंटरैक्ट वर्करों की मांगों तथा समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया।

बैठक उपरान्त जानकारी देते हुए नरिन्दर पंडोरी, जनरल सचिव महेश कुमार, बलविन्दर सिंह तथा कोषाध्यक्ष कुलविन्दर सिंह ने बताया कि 2 जून को पंजाब सरकार के साथ यूनियन के वफद की मीटिंग तय हुई है। जिसमें वफद द्वारा अपनी समूह मांगों को सरकार के पास रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को हल नही किया तो उनकी यूनियन सरकार के खिलाफ तुरन्त अनिश्चकालीन हड़ताल के तहत तीखा संघर्ष करने के लिए बाध्य होगी।

उन्होंने स्टेट कमेटी को अपील की कि 2 जून को होने वाली बैठक में यदि सरकार उनकी मांगों प्रति टाल-मटोल की नीतियों को अमल में लाती है तो सरकार खिलाफ तीखा संघर्ष शुरू करने की घोषणा की जाए क्योंकि सरकार उनकी मांगों को हल करने के स्थान पर वर्करों पर 307 के मामले दर्ज करके जेलों में बंद कर रही है तथा किलोमीटर स्कीम में बसे डाल कर ट्रांसपोर्ट विभाग का निजीकरण करने के मार्ग पर चल रही है।

उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनावों में भगवंत मान ने उनकी सत्ता आने पर सभी कर्मचारियों को रैगुलर करने का वायदा किया था परन्तु एक भी कर्मचारी ट्रांस्पोर्ट विभाग में रैगुलर नही किया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के मामलों को हल करने में पूर्व की सरकारों से भी फिसडंडी साबत हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार एक कच्ची पिल्ली ट्रांसपोर्ट पाल्सी विभाग पर थोप कर रैगुलर करने की बात कर रही है, जो यूनियन को मंजूर नही है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में विभाग में एक भी नई बस न डाल कर यह स्पष्ट कर रही है कि विभाग को चलाने के स्थान पर बंद करना चाहती है। इस अवसर पर संजीव शर्मा, सुखदेव सिंह, बलविन्दर सिंह तथा गुरनाम सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com