गर्मियों में ये 5 गलतियां बना देती हैं फोन को स्लो

 गर्मियां आ गई हैं और अब इसका असर स्मार्टफोन पर दिखने लगा है। तेज धूप और बढ़ता तापमान फोन की परफॉर्मेंस को एफेक्ट कर रहा है। गर्मियों में फोन काफी जल्दी हीट हो जाता है, बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है और डिवाइस स्लो चलने लगता है। हालांकि इसकी सबसे बड़ी वजह हमारी कुछ रोजाना की गलतियां होती हैं।

ऐसे में अगर वक्त रहते इन पर ध्यान दिया जाए, तो फोन की बैटरी हेल्थ और परफॉर्मेंस दोनों को खराब होने से बचाया जा सकता है। यहां हमने ऐसी 5 बड़ी गलतियों के बारे में बताया है जो गर्मियों में आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

धूप में फोन यूज करना

बहुत से लोग बाहर तेज धूप में भी लगातार फोन यूज करते रहते हैं। इससे फोन का तापमान काफी जल्दी बढ़ जाता है और प्रोसेसर पर ज्यादा दबाव पड़ने लगता है। लंबे टाइम तक ऐसा करने से फोन हैंग होने लगता है और बैटरी हेल्थ भी कम हो सकती है।

हैवी एप्स का यूज

गर्मियों में फोन पर लगातार गेम खेलना या वीडियो एडिटिंग जैसी हैवी एप्स चलाना डिवाइस को जरूरत से ज्यादा हीट कर सकता है। ओवरहीटिंग के कारण फोन की स्पीड स्लो हो सकती है और बैटरी तेजी से खत्म हो सकती है।

लोकल या खराब चार्जर

सस्ते और लोकल चार्जर भी फोन की बैटरी के लिए खतरनाक हो सकते हैं। ज्यादा गर्मी वाले मौसम में ऐसे चार्जर ज्यादा गर्म हो जाते हैं, जिससे बैटरी डैमेज होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा ओरिजिनल या सर्टिफाइड चार्जर का ही यूज करें।

चार्जिंग के दौरान फोन का यूज

काफी लोग फोन चार्ज करते टाइम या तो फोन में कोई वीडियो प्ले कर लेते हैं या फिर गेम खेलने लगते हैं। जबकि ऐसा करने से डिवाइस का तापमान काफी जल्दी बढ़ा सकता है। इससे बैटरी पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है और बैकअप धीरे-धीरे कम हो जाता है।

बंद जगह पर फोन छोड़ना

काफी लोग तो कार, तकिया या बंद बैग जैसी जगहों पर फोन छोड़ देते हैं, लेकिन ये काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। ऐसी जगहों पर गर्मी ज्यादा होती है, जिससे फोन ओवरहीट हो सकता है और यहां तक कि इसमें ब्लास्ट भी हो सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com