आईपीएल-2026 का मैच देखकर लौट रहे दो दोस्तों की राष्ट्रीय राजधानी में सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों दोस्त अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
ये हादसता शु्क्रवार रात में नॉर्थईस्ट दिल्ली के खजूरी खास फ्लाइओर एकिया में हुआ। दोनों दोस्त अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच को देखकर लौट रहे थे।
मौके पर हुई मौत
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब दोनों दोस्त अपनी बाइक से फ्लाईओवर से नीचे उतर रहे थे तब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों ही मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान हेमंत तिवारी और रोहित के नाम से की गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्ट-मार्टम के लिए भेजा। मामले की आगे जान जांच जारी है।
पहले भी हुआ था हादसा
कुछ इसी तरह का मामला 28 अप्रैल को सामने आया था जहां आईपीएल मैच देखकर लौट रहे दो लोगों की अशोक रोड़ पर एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। दोनों कजन थे और दिल्ली बनाम आरसीबी का मैच देखकर लौट रहे थे। रात के तकरीबन 10:30 बजे छोटा भाई अभाव अपने पिता से बात कर रहा था और बता रहा था कि वह आधे घंटे के भीतर घर पहुंच जाएंगे, लेकिन बाद में दोनों भाइयों की मौत की खबर घर पहुंची।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal