कोलकाता पुलिस ने X पर ममता और अभिषेक बनर्जी को किया अनफॉलो

 पश्चिम बंगाल में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। भाजपा की भारी जीत के बाद एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कोलकाता पुलिस के आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल में एक प्रतीकात्मक डिजिटल बदलाव आया है।

खबरों के मुताबिक, कोलकाता पुलिस ने अब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और कुछ अन्य लोगों को अनफॉलो कर दिया है।

पीएम मोदी और अमित शाह को किया फॉलो

बदलते राजनीतिक माहौल के साथ तालमेल बिठाने का संकेत देते हुए इस एक्स हैंडल ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पीएमओ के साथ-साथ एमएचए के आधिकारिक अकाउंट्स को फॉलो करना शुरु कर दिया है। यह बदलाव तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय और शहर भर में नेताओं के घरों से अतिरिक्त सुरक्षा हटाए जाने के साथ ही हुआ है।

बंगाल में आज शपथ ग्रहण

भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को बंगाल का नया मुख्यमंत्री चुना है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। आज कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह के साथ वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com