यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2026: यूपीएससी की भी मुफ्त कोचिंग, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलने वाली निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस बार ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। एक जुलाई से कक्षाओं का संचालन होना है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सिविल सर्विसेज व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए नए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं, जो 8 से 31 मई तक लिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा की 5 से 15 जून 2026 के बीच कराई जा सकती हैं।

परिणाम, काउंसलिंग और मेरिट के आधार पर पंजीकरण 20 से 25 जून 2026 तक होंगे। कोचिंग सत्र एक जुलाई से शुरू होगा। सिविल सेवा, पीसीएस और एसएससी जैसी एक दिवसीय परीक्षाओं के लिए स्नातक अंतिम वर्ष या स्नातक उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे। एनडीए और सीडीएस के लिए संबंधित प्रतियोगी परीक्षा के अनुरूप शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। नीट और जेईई के लिए कक्षा 11 और 12 में अध्ययनरत या उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी अभ्युदय पोर्टल Abhyudayup.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ऑफलाइन आवेदन फॉर्म डॉ. भीमराव आंबेडकर के खंदारी परिसर स्थित आईएएस व पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9458229850 और 7985478963 पर संपर्क कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए दो फोटो, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न करनी होंगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com