भारत ने लहराया परचम, ग्लोबल स्कूल्स प्राइज 2026 की शॉर्टलिस्ट में दो स्कूल शामिल

 ग्लोबल स्कूल्स प्राइज 2026 के लिए दुनिया भर से आए करीब तीन हजार नामांकन के बीच भारत के दो स्कूलों ने शीर्ष 50 में जगह बनाकर देश का परचम लहरा दिया है।

दिल्ली का कथा लैब स्कूल आर्ट्स और कल्चर कैटेगरी में और दिल्ली पब्लिक स्कूल बैंगलोर नॉर्थ इनक्लूसिव एजुकेशन श्रेणी में शॉर्टलिस्ट हुए हैं। यह उपलब्धि सिर्फ दो स्कूलों की नहीं, बल्कि भारत की उस सोच की जीत है, जो शिक्षा को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं मानती, बल्कि जीवन से जोड़ती है।

सैकड़ों बच्चों को दी नई दिशा

कथा लैब स्कूल ने दिल्ली के गोविंदपुरी जैसे वंचित इलाके में सैकड़ों बच्चों को नई दिशा दी है। पद्मश्री से सम्मानित गीता धर्मराजन द्वारा स्थापित इस स्कूल ने कहानी-आधारित शिक्षण पद्धति जैसे अनोखे मॉडल से पढ़ाई को कहानी और अनुभव का हिस्सा बना दिया है जहां भाषा, विज्ञान, गणित और कला एक साथ बहते हैं।

वहीं डीपीएस नॉर्थ ने सेवा परमो धर्म: के सिद्धांत पर चलते हुए यह साबित किया है कि समावेशी शिक्षा और उत्कृष्टता एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। यूके स्थित वार्की फाउंडेशन के संस्थापक सनी वार्की ने इन स्कूलों की सराहना करते हुए कहा कि ये संस्थान दिखाते हैं कि कैसे शिक्षा भविष्य गढ़ने का सबसे बड़ा माध्यम है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com