कोरियन टेक दिग्गज सैमसंग जल्द ही अपने नेक्स्ट GEN फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकता है जिसमें Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Fold 8 शामिल होगा। ये कथित स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी की दुनिया में पहले से ही काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं, क्योंकि इनके बारे में कई डिटेल्स पहले ही सामने आ चुकी हैं। फोन की संभावित रिलीज डिटेल्स से लेकर भारत में इनकी कीमत तक, चलिए सबकुछ जान लेते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 8, Galaxy Z Fold 8 की संभावित कीमत
सैमसंग अपने इन नए Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को इस साल जुलाई में लॉन्च कर सकता है, जो कंपनी के गर्मियों में लॉन्च करने के पैटर्न को फॉलो करेंगे। कीमत की बात करें तो Galaxy Z Fold 8 की शुरुआती कीमत 1 लाख 75 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। जबकि Z Flip 8 की कीमत लगभग 1 लाख 19 हजार रुपये के आसपास होने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 के संभावित फीचर्स
Samsung के इस आने वाले फोल्डेबल डिवाइस में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite 5 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। साथ ही ये फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5,000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। इस डिवाइस में 8-इंच का इनर डिस्प्ले और 6.5-इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले होने की संभावना है, जो इसे एक शानदार लुक देगा।
कैमरे की बात करें तो, इस फोन में ट्रिपल-कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 10-मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy Z Flip 8 के संभावित फीचर्स
दूसरी तरफ फ्लिप फोन के फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस में 6.9 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक सपोर्ट करेगा। जबकि इसका कवर डिस्प्ले 4.1 इंच का हो सकता है। हालांकि इस फोन में Exynos 2600 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 4300mAh की बैटरी के साथ 25 वाट की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।
फोन में डुअल रियर कैमरा हो सकता है जहां 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। साथ ही फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 10-मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal