बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सोमवार (4 मई) को वोटों की गिनती होनी है। इन चुनावों में दो चरणों में वोट डाले गए थे और अब इनके नतीजों से यह तय होगा कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस की वापसी होगी या फिर भाजपा को पहली बार जीत मिलेगी।
हालांकि, एक सीट पर चुनावी प्रक्रिया अभी भी जारी रहेगी। यह सीट है ‘फालता’। दरअसल, 29 अप्रैल को हुए चुनावों के दौरान यहां गंभीर चुनावी गड़बड़ियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने के आरोप लगे थे। तो ऐसे में 294 में से 293 सीटों पर कल काउंटिंग की जाएगी।
फालदा विधानसभा सीट पर 24 मई को होगी काउंटिंग
चुनाव आयोग ने शनिवार को आदेश दिया कि दक्षिण 24 परगना जिले के फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया जाए। यह मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा, ताकि यह प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी हो सके। इस विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती 24 मई को होगी।
शनिवार को, पश्चिम मगराहाट और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर पुनर्मतदान हुआ।
फालता में किन उम्मीदवारों के बीच है टक्कर?
फालता में टीएमसी के जहांगीर खान का मुकाबला भाजपा के देबांग्शु पांडा और कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला से है। सीपीआई (एम) के शंभू नाथ कुर्मी भी चुनावी मैदान में हैं।
चुनाव आयोग ने कहा कि पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में मतदाताओं को डराने-धमकाने, बूथों के भीतर अनाधिकृत मौजूदगी और संभावित छेड़छाड़ के आरोपों का जिक्र किया गया है।
वोटिंग के दिन पांडा ने दावा किया कि फलता के बूथ नंबर 177 पर भाजपा उम्मीदवार के लिए ईवीएम का बटन टेप से ढका हुआ था। केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे टेप हटाया और उसके बाद वोटिंग फिर से शुरू हो गई।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal