दिल्ली-NCR और राजस्थान-MP में आंधी-बारिश, कई शहरों में 44°C के पार रहा पारा

 बीते दिन शनिवार को देश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी के साथ-साथ बारिश ने भीषण गर्मी से राहत देने काम किया। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड से मध्य प्रदेश राजस्थान तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई जगह तो ओले भी पड़े। तो वहीं देश के कई शहरों में हीटवेव की स्थिति रही।

राजस्थान के जयपुर, बीकानेर और जोधपुर समेत कई शहरों में आंधी चली और पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। उत्तराखंड के देहरादून में ओले गिरे। उत्तरकाशी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का हेलिकॉप्टर ओलावृष्टि के बीच लैंड हुआ।

किन शहरों में रही हीटवेव की स्थिति

देश के कई शहरों में अब भी हीटवेव की स्थिति है। शनिवार को महाराष्ट्र और राजस्थान के 4 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। महाराष्ट्र का वर्धा 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश में सबसे सबसे गर्म रहा। चंद्रपुर में 44.4 डिग्री सेल्सियर पारा रहा। राजस्थान के जैसलमेर में 44.4 डिग्री सेल्सियस और बाड़मेर में 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के धमतरी में सड़कों पर पानी की फुहारें छोड़ी गईं।

कैसा रहेगा अगले दो दिनों तक मौसम?

मौसम विभाग ने 4 मई को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरलम में बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं, बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट है। तमिलनाडु पुडुचेरी में उमस भरा मौसम रहेगा।

वहीं, 5 मई को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है। राजस्थान में लू चलेगी। साथ ही आंधी-बारिश का भी अलर्ट है। सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरलम में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com