4 साल पुरानी Akshay Kumar की फिल्म पर नहीं लगा ताला

अक्षय कुमार के पास साल 2026 और 2027 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। ‘भूत बंगला’ के बाद अभिनेता ‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए स्क्रीन पर लौटेंगे। हालांकि, इस बीच अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है।

साल 2022 से जिस फिल्म को बनाने का ख्वाब देखा जा रहा था, अक्षय कुमार की उस ऐतिहासिक फिल्म को अब ‘रिस्टार्ट’ मिल गया है। इसमें वह मराठा वीर योद्धा ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ का किरदार निभाएंगे। कौन सी है उनकी यह फिल्म और कब तक सिनेमाघरों में होगी रिलीज, नीचे विस्तार से पढ़ें डिटेल्स:

बजट के कारण फिल्म बनाने में हुई देरी
अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर खबरें थीं कि साल 2022 में महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौडले सात’ में वह छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे। हालांकि, बजट से जुड़ी दिक्कतों के कारण फिल्म में देरी हुई और इसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया। कई जगह पर यह भी दावा किया गया था कि फिल्म शेल्व हो गई है।

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब एक सूत्र ने पुष्टि की है कि फिल्म सही दिशा में आगे बढ़ रही है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए 25 दिनों तक शूटिंग की है और उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में जान डाल दी है। इस फिल्म को भव्य स्तर पर तैयार किया गया है।

कब रिलीज होगी अक्षय कुमार की ऐतिहासिक फिल्म?
रिपोर्ट्स की मानें तो महेश मांजरेकर और अक्षय कुमार फिल्म को साल 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसकी घोषणा वे जल्द ही कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब अक्षय कुमार किसी ऐतिहासिक किरदार को पर्दे पर निभाने जा रहे हैं। इससे पहले साल 2022 में उन्होंने एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में महान राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म में उनके अपोजिट मानुषी छिल्लर थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी और अक्षय कुमार को अपने किरदार के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com