जिमी किमेल ने मेलानिया पर किया ‘गर्भवती विधवा’ वाला मजाक तो बोले ट्रंप

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एबीसी से जिमी किमेल को तुरंत नौकरी से निकालने की मांग की है। इसकी वजह वह मजाक है जो लेट-नाइट होस्ट ने पिछले हफ्ते फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के बारे में किया था, जिसमें उन्होंने मेलानिया को एक “गर्भवती विधवा” बताया था।

गुरुवार को एक मोनोलॉग स्किट के दौरान की गई यह टिप्पणी शनिवार को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर में हुई गोलीबारी के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने सोमवार को ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कियाष “वाह, जिमी किमेल अपने खराब टेलीविजन रेटिंग्स से साबित करते हैं कि वे बिल्कुल भी मजेदार नहीं हैं। उन्होंने अपने शो में एक ऐसा बयान दिया जो सचमुच चौंकाने वाला है। उन्होंने फर्स्ट लेडी मेलानिया और हमारे बेटे बैरन का एक नकली वीडियो दिखाया, जैसे कि वे सचमुच उनके स्टूडियो में बैठे हों और उन्हें बोलते हुए सुन रहे हों जो कि वे नहीं थे और न ही कभी होंगे।”

ट्रंप ने कहा, “फिर उन्होंने कहा, हमारी फर्स्ट लेडी मेलानिया यहां हैं। मेलानिया को देखिए कितनी खूबसूरत हैं। श्रीमती ट्रंप आपके चेहरे पर एक ऐसी चमक है जैसी किसी गर्भवती विधवा के चेहरे पर होती है।”

उन्होंने आगे कहा, “आम तौर पर मैं उनकी किसी भी बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता, लेकिन यह मामला तो सारी हदें पार कर गया है। डिज्नी और एबीसी को जिमी किमेल को तुरंत नौकरी से निकाल देना चाहिए। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आप सभी का धन्यवाद! राष्ट्रपति डोनल्ड जे ट्रंप।”

मेलानिया ने किमेल को कहा कायर

इससे पहले सोमवार को फर्स्ट लेडी ने किमेल की कड़ी आलोचना करते हुए नेटवर्क से उनके खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की अपील की। साथ ही उन्हें कायर बताया। हालांकि एबीसी ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com