केरल में क्यों बढ़ रहे हैं सांप काटने के मामले? 6 लोगों की मौत

पिछले एक हफ्ते में पूरे केरल में सांप के काटने के कई मामले और मौतें सामने आई हैं, जिससे बढ़ते तापमान के बीच चिंताएं भी बढ़ गई हैं। पिछले एक हफ्ते में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से सांप के काटने से कम से कम छह लोगों की मौत की खबर मिली है।

19 अप्रैल को त्रिशूर में दो भाइयों को उनके घर के अंदर एक ‘कॉमन क्रेट’ सांप ने काट लिया। छोटे बच्चे की मौत हो गई, जबकि बड़े बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक अलग घटना में कोझिकोड जिले के कुट्टियाडी में एक घर के अंदर पांच जहरीले सांप पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशानिर्देश

इन सापों की पहचान ‘कॉमन क्रेट’ के रूप में हुई है वह रमेशन नाम के एक व्यक्ति के घर में मिले। इनमें से एक सांप उस कमरे के अंदर भी था जहां छोटे बच्चे सो रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति से निपटने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि सांपों के दिखने की घटनाओं में बढ़ोतरी का संबंध अत्यधिक गर्मी से है, जिसके कारण ये रेंगने वाले जीव ठंडी जगहों की तलाश में घरों में भी घुस आते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा और तुरंत मिलने वाला मेडिकल इलाज लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि तालुका स्तर से लेकर सभी अस्पतालों में सांप के जहर का एंटी-वेनम उपलब्ध है।

निवासियों को दी गई ये सलाह

उन्होंने कहा, “लक्षणों और लैब टेस्ट के आधार पर तय प्रोटोकॉल के अनुसार ही इलाज किया जाता है।” और अस्पतालों से आग्रह किया कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। अधिकारियों ने निवासियों को यह भी सलाह दी है कि वे घरों में सांपों के प्रवेश को रोकने और उनके काटने के जोखिम को कम करने के लिए एहतियाती कदम उठाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com