आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे आरआर के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय अचानक चोटिल हो गए थे। उन्हें दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा था। ये घटना दूसरी पारी के चौथे ओवर की रही, जब ईशान किशन ने जोरदार शॉट खेला था।
गेंद बल्ले से लगते ही बाउंड्री की ओर तेजी से गई, जिस तरफ गेंद गई, उसी तरफ वैभव खड़े थे, लेकिन गेंद बहुत तेजी से बाउंड्री की तरफ जाने लगी, जिसका पीछा करने के लिए वह तेजी से भागे, लेकिन उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया और वो तुरंत जमीन पर गिर पड़े।
टीम के सपोर्ट स्टाफ को उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। मैच के बाद अब वैभव की चोट पर आरआर के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने बड़ा अपडेट दिया है।
Vaibhav Suryavanshi की चोट पर बड़ा अपडेट
दरअसल, आरआर के बैटिंग कोच विक्रम राठौर (Vikram Rathore statement) ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi Injury update) की चोट पर अपडेट देते हुए कहा,
“उन्हें अपनी हैमस्ट्रिंग में थोड़ी तकलीफ महसूस हो रही थी, लेकिन अब वह ठीक लग रहे हैं। उनका इलाज कर दिया गया है, इसलिए अब वह बेहतर दिख रहे हैं। हमें एक-दो दिन में स्थिति का पता चल जाएगा, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ भी गंभीर नहीं लग रहा है।”
ऐसे में वैभव की इंजरी ने राजस्थान की टीम की टेंशन बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि क्या वैभव सूर्यवंशी जल्दी खेलने के लिए फिट होते है या फिर उनका दोस्त आयुष म्हात्रे जैसा हाल होगा। बता दें कि सीएसक में खेलने वाले आयुष म्हात्रे हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में इंजर्ड हो गए थे।
उनकी भी हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके लिए उनकी इंजरी का स्कैन हुआ था, जिसमें उसकी गंभीरता को देखते हुए उन्हें आराम की सलाह दी गई और वो आईपीएल 2026 (IPL 2026) से बाहर हो (Ruled Out) गए। ऐसे में वैभव की इंजरी की स्कैन की रिपोर्ट के बाद ही उनकी चोट के बारे में साफ पता चल पाएगा।
वैभव का रिकॉर्डतोड़ शतक
15 साल के वैभव ने 36 गेंदों में शतक (RR vs SRH जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वभव ने 103 रन की पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। उन्होंने मौजूदा सीजन में तीसरी बार 15 गेंदों में फिफ्टी बनाई।
वहीं, 36 गेंदों में शतक जड़ा, जो इस लीग में उनका दूसरा शतक है, जबकि आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक भी है। इस पारी के साथ सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक
क्रिस गेल (2013)- 30 गेंद
वैभव सूर्यवंशी (2025)- 35 गेंद
वैभव सूर्यवंशी (2026)- 36 गेंद
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal