कप्तान Riyan Parag ने रॉयल्स की बड़ी चूक का किया खुलासा

आईपीएल 2026 के 36वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हाथों राजस्थान रॉयल्स (RR) को 5 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने हार का असली कारण गेंदबाजी नहीं, बल्कि फील्डिंग में की गई गलतियों और कैच छोड़ने को बताया।

रियान पराग ने मैच हारने के बाद क्या कहा?

दरअसल, एसआरएच बनाम आरआर के इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेली, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है, लेकिन राजस्थान के लिए ये काफी नहीं था। हैदराबाद के अभिषेक शर्मा (57) और ईशान किशन (74) ने शानदार बल्लेबाजी की। इस दौरान अभिषेक को दो बार और नीतीश कुमार रेड्डी को जब वे 14 रन पर थे, तब जीवनदान मिला, जो राजस्थान को भारी पड़ा। इस तरह हैदराबाद ने आरआर को 5 विकेट से हरा दिया।

मैच में मिली हार के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा,

“मुझे लगता है कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन हमने बहुत सारे कैच छोड़े। अभिषेक जैसे क्वालिटी खिलाड़ियों को आप बार-बार जीवनदान नहीं दे सकते। उन्होंने मिले मौकों का पूरा फायदा उठाया, इसलिए उन्हें इसका श्रेय जाता है, लेकिन हमें अपनी फील्डिंग और बेहतर करनी चाहिए थी।”

बता दें कि राजस्थान ने 6 विकेट पर 228 रन बनाए थे, जिसे हैदराबाद ने 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। पराग ने माना कि उनकी टीम 10-15 रन कम रह गई। आरआर के कप्तान बोले, 

ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने 18वें और 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने बेहतरीन यॉर्कर्स डाले। हमें 15 रन और बनाने चाहिए थे।

-रियान पराग

जोफ्रा आर्चर की तारीफ की

पराग ने जोफ्रा आर्चर, जिन्होंने 34 रन देकर 2 विकेट लिए, उनकी भी तारीफ की। उन्होंने कहा,

“वह पूरे सीजन कमाल के रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी की। कुछ मौकों पर किस्मत का साथ नहीं मिला, वरना विकेट मिल सकते थे।”

RR vs SRH: हैदराबाद ने राजस्थान को हराया

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में राजस्थान मने वैभव सूर्यवंशी के शतकीय पारी के बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन का स्कोर बनाया। इस मैच में वैभव ने 37 गेंद में 103 रन तूफानी पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी बेकार गई। 

हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में 229 रन बनाकर 5 विकेट से ये मैच अपने नाम किया। SRH की तरफ से अभिषेक शर्मा (57 रन) और ईशान किशन (74 रन) ने शानदार मैच विनिंग पारी खेली। ईशान किशन को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com