दक्षिण कन्नड़ जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान छोटा पुल के ढहने से आठ लोग घायल हो गए।
यह घटना मूडबिद्री तालुक में होसाबेट्टू के निकट बावाडाबेल में शुक्रवार रात उस समय घटी, जब श्रद्धालु धर्मनेमा अनुष्ठान की तैयारियों के तहत पवित्र प्रसाद से भरी पालकी पैदल पुल से ले जा रहे थे।
अधिकारियों के अनुसार, इस जुलूस में करीब 25 लोग शामिल थे। यह जुलूस सनडगुड्डे पाडिहोदिबेट्टू में एक मंदिर से शुरू हुआ और ताकोडे बरके में एक निवास की तरफ जा रहा था।
जुलूस में पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाने वाले भी आगे चल रहे थे। दुर्घटना के समय वे संकरे पैदल पुल से गुजर रहे थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal