नो एड्रेस प्रूफ, नो टेंशन: 5 किलो सिलिंडर के लिए नहीं चाहिए दस्तावेज

छात्रों, प्रवासी श्रमिकों, कामकाजी युवाओं और उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जिनके पास स्थायी पता नहीं है। अब बिना एड्रेस प्रूफ के आसानी से पांच किलो का पोर्टेबल एलपीजी सिलिंडर मिल सकता है।

भारत पेट्रोलियम की भारतगैस मिनी और इंडियन ऑयल की इंडेन छोटू (5 किलो) योजनाओं के तहत सिर्फ सरकारी मान्यता प्राप्त आईडी प्रूफ (आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि) दिखाकर तुरंत सिलिंडर खरीदा जा सकता है। कोई दस्तावेजों की लंबी प्रक्रिया या स्थायी पता प्रमाण की जरूरत नहीं है।

कौन ले सकता है यह सुविधा?
छात्र और हॉस्टल में रहने वाले युवा
प्रवासी मजदूर और दूसरे शहरों में काम करने वाले लोग
किराए के मकान में रहने वाले परिवार जहां स्थायी पता प्रमाण मुश्किल है
कम गैस खपत वाले छोटे परिवार या अस्थायी जरूरत वाले लोग
ये पांच किलो के सिलिंडर हल्के, पोर्टेबल और आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने लायक हैं। इन्हें नजदीकी भारतगैस या इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर या अधिकृत पॉइंट ऑफ सेल से खरीदा जा सकता है। भुगतान करके तुरंत सिलिंडर हाथों-हाथ मिल जाता है और इसका इस्तेमाल शुरू किया जा सकता है।

मुख्य विशेषताएं
साइज: पांच किलोग्राम (कॉम्पैक्ट और आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जा सकते हैं)
जरूरी दस्तावेज: केवल आईडी प्रूफ (एड्रेस प्रूफ नहीं चाहिए)
उपयोग: खाना पकाने के लिए आदर्श, कम खपत या अस्थायी जरूरत के लिए परफेक्ट
सुविधा: रिफिल भी आसानी से उपलब्ध, देशभर के डिस्ट्रीब्यूटर्स पर मिलेगा
डिपॉजिट: सुरक्षा जमा पर सिलिंडर मिलता है, जिसकी वापसी की सुविधा भी है
भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि इन मिनी सिलेंडर्स के लिए एड्रेस प्रूफ की कोई अनिवार्यता नहीं है। कंपनी ने कहा कि आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में यह आसान और भरोसेमंद विकल्प उन लोगों के लिए है जिन्हें कहीं भी, किसी भी समय कुकिंग फ्यूल की जरूरत पड़ती है।

अफवाहों से बचें
कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई लगातार जारी है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि अफवाहों से दूर रहें और केवल अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स या आधिकारिक ऐप्स के माध्यम से ही सिलिंडर खरीदें/बुक करें।

यह सुविधा विशेष रूप से उन लाखों लोगों के लिए राहत है जो शहर बदलते रहते हैं या जिनके पास स्थायी पता प्रमाण नहीं है। अब रसोई की चिंता कम हुई बस नजदीकी गैस एजेंसी जाएं, आईडी दिखाएं और सिलिंडर लेकर घर लौटें।

कैसे लें?
अपने नजदीकी भारतगैस या इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए बीपीसीएल या आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट/ऐप चेक करें। स्थिति के अनुसार कीमतें अलग-अलग राज्यों में थोड़ी भिन्न हो सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com