शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी की कोर कमेटी की एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक 5 फरवरी को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
इस दौरान प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी और पार्टी की भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के जेल से बाहर आने के बाद यह पहली बार है जब पार्टी की इतनी महत्वपूर्ण बैठक हो रही है, इसलिए इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal