मौनी रॉय ने अपने हॉफ फ्रेंड के लिए दो चौकानें वाले नाम लिए हैं। दोनों ही नामों को कोई नहीं जानता। दरअसल मौनी के दोनों बॉयफ्रेंड कोई असली लोग नहीं हैं बल्कि फिक्शनल किरदार हैं। मौनी के अनुसार उनके हाफ बॉयफ्रेंड शिव और मिस्टर फिट्जविलियम डार्सी हैं। ये दोनों ही किरदार दो अलग अलग उपन्यासों का हिस्सा हैं। जहां शिव अमीश त्रिपाठी के उपन्यास इममोर्टल्स ऑफ मेलूहा का हिस्सा हैं वहीं फिट्ज विलिएम डार्सी “प्राइड एंड प्रिज्वीडिस” का हिस्सा है। कुछ दिनों पहले मौनी का देवों के देव महादेव में अपने साथी कलाकार और भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले मोहित रैना के साथ अफेयर होने की बात अफवाहें उड़ी थीं। इससे ये अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि क्या शिव के नाम के लिए मौनी का इशारा मोहित की तरफ था। मौनी के वीडियो को करीब 2 लाख से ऊपर लाइक्स मिले हैं।

दरअसल इस समय तमाम टीवी स्टार अपनी अपनी हाफ गर्लफ्रेंड के बारे इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए बता रहे हैं। ये सिलसिला तब शुरू हुआ जब एकता कपूर ने एक वीडियो पोस्ट किया और उसमें अपनी हाफ गर्लफ्रेंड के लिए अनीता हंसनंदानी और क्रिस्टल डिसूजा का नाम लिया। वीडियो में एकता कहती हैं कि हर रिश्ता इन दिनों पूरा नहीं होता लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो अधूरे होते हुए भी गहरी खुशी देते हैं। इसके बाद वीडियो के आखिर में उन्होंनें इन दोनों को अपनी हाफ गर्लफ्रेंड के बताने के लिए कहा। जिससे एक पूरी चैन बन गई और दिव्यंका त्रिपाठी, मौनी रॉय, करन पटेल, रित्विक धंजानी और करन ट्रैकर ने भी वीडियो पोस्ट करके अपनी अपनी हाफ गर्लफ्रेंड के बारे में बताया। दिव्यांका त्रिपाठी को उनके कोस्टार्स अली गोनी और रूहानिका ने नॉमिनेट किया था।
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर मूवी हाफ गर्लफ्रेंड कल से सिनेमा घरों में उतरने के लिए तैयार है और फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। ऐसे में एकता फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहतीं और टीवी स्टर्स का अपनी हाफ गर्लफ्रेंड के बारे में बताना भी उसी प्रमोशन का एक हिस्सा है। ये फिल्म चेतन भगत के उपन्यास हाफ गर्लफ्रेंड के ऊपर बनी है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal