UP में चल रही अपराधों की आंधी, CM योगी झाड़ रहे पल्ला

लखनऊ: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का कहना है कि उत्तर प्रदेश में पिछले दो महीनों में अपराधों और अत्याचारों की आंधी जैसी आ गई है। समूचा प्रदेश जल रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधों और अत्याचारों की बाढ़ से अपना पल्ला झाड़कर विपक्ष पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। पार्टी ने अपराधों के खिलाफ 19 मई को व्यापारिक संगठनों द्वारा किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने का ऐलान किया।

UP में चल रही अपराधों की आंधी, CM योगी झाड़ रहे पल्ला

भाकपा के राज्य सचिव डॉ. गिरीश ने कहा, “उत्तर प्रदेश जल रहा है और मुख्यमंत्री अपराधों और अत्याचारों की बाढ़ से अपना पल्ला झाड़ कर विपक्ष पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। यह मुख्यमंत्री के पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है।”

उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सारे शातिर अपराधी और गुंडे-मवालियों को भाजपा में भर्ती कर लिया गया है और वे दिन में भगवा दुपट्टा ओढ़कर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर रौब गांठते हैं और दिन छिपते ही जघन्य वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com