छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और टोडका के बीच जंगलों में आज सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में 12 बोर की राइफल बरामद हुई है। बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने यह जानकारी दी है।


जानकारी अनुसार इस मुठभेड़ में एक महिला माओवादी के मारे जाने की खबर है साथ ही हथियार के साथ शव भी बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल पहाड़ी व जंगली क्षेत्र है। पुलिस जवानों द्वारा सर्चिंग की जा रही है।
इस घटना के संबंध में एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि कोरचोली के जंगल में मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में जवान अभी तक घटनास्थल से लौटे नहीं है। मुठभेड़ के आसपास जवानों द्वारा सर्चिंग की जा रही है। पुलिस पार्टी के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी दी जा सकती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal