देवगुरु बृहस्पति नए साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह 21 अप्रैल 2023 को रात 08 बजकर 43 मिनट पर मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। जानें गुरु गोचर का किन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ-

वृषभ राशि- देवगुरु बृहस्पति के गोचर से आपको नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक मोर्च पर आपको लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि– कर्क राशि वालों के लिए गुरु राशि परिवर्तन भाग्योदय ला सकता है। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि के लिए गुरु गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। गुरु राशि परिवर्तन आपको नौकरी में तरक्की दिलाने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से उन्नति मिल सकती है। धन संचय करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों गुरु गोचर सुखकारी साबित हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में पदोन्नति व आय वृद्धि संभव है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए गुरु गोचर लकी साबित होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के रिश्ते मजबूत होंगे। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। मनवांछित परिणाम प्राप्त होंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal