UPSC का टाइम टेबल जारी, जानें पूरा विवरण

लखनऊ: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर टाइम टेबल देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि सिविल सेवाओं के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं, अर्थात् एक प्रारंभिक परीक्षा, एक मुख्य परीक्षा और एक व्यक्तिगत साक्षात्कार।

इस बार, UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 7 जनवरी 2022 से आरंभ होगी और 16 जनवरी 2022 तक चलेगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा रोज़ाना दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह का सेशन सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर का सेशन दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सिर्फ वे उम्मीदवार जिन्होंने अक्टूबर 2021 में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा पास की थी, वे ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। और फिर मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

UPSC ने सिविल सेवा 2021 मुख्य परीक्षा के लिए आवश्यक नोटिस जारी किया था, जिसके अनुसार, UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2021 मेन्स में उम्मीदवारों को राहत दी गई है।  आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी इस नोटिस में कहा गया है कि UPSC सिविल सर्विस मेन एग्जाम 2021 में परीक्षा केंद्र बदलने का ऑप्शन दिया जाएगा। बता दें कि UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा समय सारिणी के संबंध में अधिक अपडेट और विवरण के लिए, कृपया UPSC की ऑफिशल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com