मध्य प्रदेश की राजधानी में दो बहनों के साथ रेप किया गया। इसके बाद उन्हें चाकू मारकर जंगल में छोड़ दिया गया। यह घटना दोनों बहनों के दो दोस्तों ने अंजाम दी है। हालांकि संयोग से दोनों की जान बच गई और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पड़ोसी युवकों से बने संबंध
अशोका गार्डन पुलिस थाने में बुधवार को दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक यह घटना इसी साल जून महीने की है। जानकारी के मुताबिक मंडला की रहने वाली दो बहनें भोपाल में काम करती हैं और उनमें से एक की किराने पर काम करने वाले युवक निखिल गौर से दोस्ती हो गई। गौर ने अपनी प्रेमिका की बहन की दोस्त करण परिहार से मित्रता करा दी। दोनों बहनों के साथ इन दोस्तों ने काफी समय तक यौनशोषण किया।
शादी का झांसा देते रहे दोस्त
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग रेप के मुकदमे दर्ज किए हैं। इसके साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। अशोका गार्डन के एसएचओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि एक बहन की उम्र 23 साल और दूसरी की उम्र 21 साल है। 23 वर्षीय बहन साल 2019 में 21 वर्षीय पड़ोसी युवक के संपर्क में आई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। दोनों के बीच संबंध बनने के बाद इस युवक ने अपने एक अन्य 22 वर्षीय दोस्त का परिचय दोनों बहनों से कराया। पुलिस के मुताबिक इस 22 वर्षीय युवक ने बाद में छोटी बहन के साथ रेप किया। उसने भी लड़की को शादी का झांसा दिया था।
जेल से छूटने झांसा दिया
बताया जाता है कि करीब तीन महीने पहले इन लोगों ने दोनों बहनों को रास्ते से हटाने के लिए घूमने के बहाने रायसेन के जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा। उन्हें मरा समझाकर वे वापस लौट गए लेकिन बहनों ने घायल हालत में पुलिस की मदद ली। दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर करा दी। युवतियों की रिपोर्ट पर निखिल व करण को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन जेल के भीतर रहते हुए उन्होंने दोनों बहनों को शादी करने का संदेश भेजा। इस पर बहनों ने प्रकरण में अदालत में जमानत का विरोध नहीं किया तो निखिल व करण को जमानत मिल गई। मगर जेल से बाहर आते ही उन्होंने बहनों से शादी से इनकार कर दिया तो वे अशोका गार्डन थाना पुलिस में अपने साथ हुए यौनशोषण की शिकायत लेकर पहुची। इस पर पुलिस ने फिर दोनों युवकों को रैप के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal