बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा को हाल ही में बड़ी उपलब्धि मिली है। जी दरअसल उन्हें चैंपियन्स ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मिली जानकारी के तहत दीया को ये अवॉर्ड पर्यावरण के क्षेत्र में दिए गए अभिन्न योगदान के लिए दिया गया है। बीते कल यानी 30 सितंबर को रात मुंबई के कोलाबा स्थित ताज महल होटल में समारोह आयोजित किया गया। यहाँ दीया भी पहुंची और उसके बाद उन्हें यह सम्मान दिया गया। बताया जा रहा है यह सम्मान उन्हें इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकॉनमी संस्था, भारत सरकार की ओर से मिला है। यह सम्मान उन्हें महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के हाथों दिया गया और अब उस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं।

इस वीडियो में दीया पीले रंग की साड़ी में नजर आ रही है। उन्होंने लाइट मेकअप किया है और अपने बालों को खुला रखा है। इस तरह से अदाकारा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वैसे दीया इस लुक में बड़ी खूबसूरत लग रही है। आप देख सकते हैं महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी दीया को अवॉर्ड से सम्मानित कर रहे हैं। अब इस वीडियो को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं और एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि दीया को यह अवॉर्ड साल 2020 में किए उनके काम के लिए मिला है। जी दरअसल दीया भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत के रूप में साल 2017 में ही चुनी गई। वहीं अब उनका कार्यकाल बढ़ाकर 2022 किया जा चुका है।
आपको यह भी बता दें कि दीया पर्यावरण की सुरक्षा और इससे जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का काम करती हैं। बात करें ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ अवॉर्ड के बारे में तो इसके तहत समाज के हित में सकारात्मक प्रयास करने वाले अलग-अलग फील्ड के 115 लोगों को सम्मान के लिए चुना गया था। दीया के बारे में बात करें तो वह वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ब्रैंड एम्बैसेडर भी रही हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal