नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार है, वहीं निक जोनस भी इंटरनेशनल सेलिब्रिटी हैं। ऐसे में इन दोनों की ही दुनियाभर में फैन फॉलोविंग है। प्रियंका और निक को एक जोड़ी के तौर पर लोग बेहद पसंद करते हैं। ये जोड़ी भी फैंस के सामने अपने प्यार का इज़हार करने से चूकती नहीं है। दोनों को अच्छे से पता है कि कैसे वो अपने चाहने वालों को इंगेज रख सकते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया है । जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बंटोरी थी। वहीं पति निक ने भी वाइफी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए काफी तैयारियां की। इतना ही नहीं निक ने अपनी बीवी के लिए काफी महंगी वाइन भेजी थी। जिसकी कीमत में आप एक बाइक खरीद सकते हैं।

अब एक बार फिर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर सारी लाइम लाइट अपनी ओर खींच ली है। दरअसल, प्रियंका और निक के रिश्ते को 3 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर पीसी ने अपनी और निक की बेहद कोज़ी और रोमांटिक फोटो शेयर कर फैंस को कपल गोल दिया है। प्रियंका ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है- “मेरे सब कुछ…आज 3 साल हो गए। एक पल में ऐसा लगता है कि कल की बात हो, लेकिन पलक झपकते ही लगता है कि जमाना बीत गया। मैं आपसे प्रेम करती हूं”
इस जोड़ी की प्यार भरे पलों पर फैंस भी फिदा हुए जा रहे हैं और जमकर अपना प्यार न्योछावर कर रहे हैं। कुछ घंटों पहले शेयर हुए इस तस्वीर को अबतक 1 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वहीं हज़ारों लोग कमेंट बॉक्स में भी अपना प्यार बरसा रहे हैं। इससे पहले भी प्रियंका ने अपने बर्थडे सेलिब्रशन की तस्वीरें भी शेयर की थीं। जिसमें देखा जा सकता है कि अपने लंदन वाले घर में उन्होंने कितना एंजॉय किया । कभी वो रेड मोनेकिनी पोज देती दिखीं तो कभी ब्लैक मोनोकिनी में सनबाथ लेती नज़र आईं। सनसेट से लेकर शैम्पेन तक प्रियंका की बर्थडे पिक्स एक परफेक्ट सेलिब्रेशन लग रही हैं।
वहीं निक जोनस ने भी अपने रिश्ते के तीन साल होने की खुशी में इस खास मौके पर पत्नी के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है- ‘तीन साल पहले आज के दिन’ । इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा है- ‘पूछने के लिए शुक्रिया जान’
बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक दूसरे को कुछ समय तक डेट करने के बाद भारत आकर शादी कर ली थी। इन दोनों की शादी एक बेहद हाई प्रोफाइल वेडिंग सेरेमनी थी। जिसने सारी मीडिया का ध्यान आकर्षित कर लिया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal