दो दिन बाद पेट्रोल-डीजल के आज फिर बढ़े दाम, जानिए आपके शहर में क्या हैं कीमत

नई दिल्लीः देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. दो दिन बाद आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. बुधवार और गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई नहीं हुआ था. 

तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं. दिल्ली मे पट्रोल 94.76 प्रति लीटर और डीजल के दाम 85.66 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. जानिए आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत क्या है.

 शहर    पेट्रोल/ प्रति लीटर  डीजल/ प्रति लीटर 

दिल्ली          94.76               85.66
मुंबई           100.98             92.99
चेन्नई            96.23              90.38
कोलकाता     94.76              88.51
भोपाल         102.89            94.19
पटना           96.90             90.94
लखनऊ       92.04              860.5

एक जून को भी बढ़ी थी कीमतें
सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन कंपनियों ने एक जून को पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 23 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की थी. पेट्रोल की कीमत राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में 100 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुकी हैं.

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज सुबह 6 बजे बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नई दर लागू हो जाती है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई अन्य टैक्स जैसे एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन जैसी कई चीजें जोड़ने के बाद इनके रेट लगभग दोगुना हो जाते हैं. इन्ही मानको के आधार तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं.

पेट्रोल और डीजल के प्राइस आप एसएमएस से जरिए भी पता लगा सकते हैं. इसके साथ ही इंडियल ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होता है. ध्यान रहे कि हर शहर का कोड अलग-अलग होता है. ये आपको आसानी से इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर ही मिल जाता है.  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com