किसानो आंदोलन : देशभर में हो रहा भारत बंद का असर चार शताब्दी ट्रेनों को रद्द किया गया

तीनों कृषि कानूनों के चलते किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर पंजाब और हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। यहां किसान आंदोलनकारी 31 स्थानों पर धरने पर बैठे हैं। अंबाला और फिरोजपुर मंडल में रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं अब तक चार शताब्दी ट्रेन को रद्द किया जा चुका है।

भारत बंद के दौरान पंजाब-हिमाचल सीमा पर किसानों आंदोलनकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। हिमाचल से आने वाले लोगों को सीमा पर ही रोका गया, हालांकि इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। विभिन्न किसान संगठनों के लोग धरने में हुए सम्मिलित हुए हैं और हिमाचल से आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

किसान आंदोलनकारियों के भारत बंद को लेकर दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन को बंद करने का फैसला लिया गया है। जिन मेट्रो स्टेशन को बंद किया गया है, उनमें टिकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने सुबह करीब 6:00 बजे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे की दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली लेन को बैरिकेड लगा कर बंद कर दिया।

किसान वहां पर ढोलक और घंटी बजा कर होली का आनंद भी ले रहे हैं। किसानों ने दिल्ली से कौशांबी जाने वाली लेन को भी बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। हालांकि इस लाइन पर दिल्ली पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग लगाई हुई है मगर किसानों ने इससे कुछ दूरी पर अपनी बैरिकेडिंग लगा दी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com