हॉलीवुड प्रोड्यूसर और विम्बलडन प्लेयर अशोक अमृतराज को भारत में संयुक्त राष्ट्र के सतत् विकास लक्ष्यों के लिए सद्भावना राजदूत बनाया गया है।
बता दें कि अशोक यूएन की ओर से भारत में पहले राजदूत हैं। उन्होंने अपने 30 साल के करियर में 100 से अधिक फिल्मों का निर्माण किया हैं। साथ ही वे विम्बलडन प्लेयर के प्लेयर रहे है।
यह जिम्मेदारी मिलने के बाद अमृतराज ने कहा, ”मुझे देश की सेवा करने का एक बेहतरीन अवसर मिला है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि संयुक्त राष्ट्र के साथ भारत में सतत् विकास लक्ष्यों के प्रति जागरुकता फैलाने में वे अपना योगदान दे पाएंगे।
साथ ही अमृतराज ने कहा कि सितम्बर 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 193 देशों ने सबसे महत्वाकांक्षी वैश्विक एजेंडे ”सतत् विकास के लिए 2030 एजेंडा – जन, ग्रह, समृद्धि और शांति” को स्वीकार किया था। इतना ही नहीं भारत ने वैश्विक एजेंडे को आकार देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal