UP में बनेगी भाजपा सरकार, उत्तराखंड में खिलेगा कमल!

downloadनई दिल्ली : 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हर कहीं चर्चाऐं चल रही हैं। कहीं टी स्टाॅल्स पर लोग सुबह और शाम के समय पेपर के पन्ने पलटते हुए चुनावी चकल्लस करते नज़र आ ही जाते हैं। इसी बीच कुछ चुनावी सर्वेक्षण में विभिन्न राज्यों के परिणामों को लेकर अटकलें लगाई गई हैं। ऐसा ही एक ओपिनियन पोल द वीक हंसा रिसर्च के तौर पर सामने आया। जिसमेें कहा गया है कि उत्तरप्रदेश, पंजाब व गोवा मेें गठबंधन सरकारें अस्तित्व में आ सकती हैं जबकि उत्तराखंड में इस बार कमल खिल सकता है। हम यहां पर राज्यवार ओपिनियन पोल को जानते हैं। गौरतलब है कि सर्वे को लेकर मीडिया में इस तरह की जानकारी सामने आई हैै और जानकारी के अनुसार हम आप तक राज्यवार आंकन प्रसारित कर रहे हैं।

पंजाब

पंजाब विधानसभा की 117 सीट में से कांग्रेस को करीब 49 से 51 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। यहां पर सिद्धू का जादू चल सकता है, तो दूसरी ओर अमरिंदर सिंह की खोपड़ी भी कुछ जुगत भिड़ा सकती है। आम आदमी पार्टी के माध्यम से दिल्ली के सीएम केजरीवाल का भी असर यहां पर होगा लेकिन आप को यहां पर 30 या 35 सीट मिलती नज़र आ रही है। इतना ही नहीं भाजपा को करीब 28 से 30 सीटें मिल सकेंगी। अन्य को करीबन 5 सीट मिल सकती है।

उत्तराखंड

उत्तराखंड में भाजपा का कमल खिल सकता है। यहां पर भाजपा को करीब 37 से 39 सीट मिल सकेगी, तो दूसरी ओर कांग्रेस को यहां पर 27 से 29 सीटों पर कब्जा जमाने का अवसर मिल सकता है। तो दूसरी ओर बसपा अधिक से अधिक 3 सीट पर काबिज हो सकती है। 

उत्तरप्रदेश

लगता है भाजपा राम मंदिर का निर्माण करवाकर ही दम लेगी। जी हां, भाजपा के प्रदेश प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने एक राजनीतिक बयान में कहा था कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो राम मंदिर बनाने के प्रयास किए जाऐंगे। यहां पर भाजपा की सत्ता मेें बहाली होने की संभावना है। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को 403 में से करीब 192 या 196 सीट मिल सकती है तो दूसरी ओर बसपा को 20 से 24 सीट मिल सकती है। इस राज्य में सपा और कांग्रेस को कुल 178 से 182 सीट उपलब्ध हो सकती है। ऐसे में उत्तरप्रदेश में भाजपा की संभावनाऐं अधिक नज़र आ रही हैं।

 गोवा

गोवा में भाजपा को 17 या 19 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। दरअसल यहां पर 40 सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है। यहां कांग्रेस को करीबन 13 सीटें मिलने के कयास लगाए गए हैं। हालांकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का यहां अधिक जोर नहीं रहेगा लेकिन सर्वे में बताए गए अनुसार आप को यहां 2 या 4 सीट मिलने की संभावना है। यहां पर गोमांतक पार्टी के गठबंधन को भी 3 से 5 सीट मिलने की संभावना है और निर्दलीय को 2 सीट मिलने की उम्मीद है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com