लखनऊ में व्यापारी ने फंदे से लटक कर की खुदखुशी, नैनीताल व अन्य शहरों में हैं कई होटल

विभूतिखंड स्थित रोहतास प्लूमेरिया में रहने वाले होटल कारोबारी अश्वनी कपूर ने रविवार को आत्महत्या कर ली। अश्वनी का शव उनके फ्लैट में पंखे के सहारे लटका मिला एसीपी विभूति खंड स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक छानबीन में कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अश्वनी ने आत्महत्या क्यों की है, इसके बारे में छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

परिवारजन से पूछताछ में सामने आया है कि अश्वनी राजधानी के अलावा नैनीताल व अन्य शहरों में होटल का व्यवसाय करते थे। लॉकडाउन के बाद से वह कुछ परेशान थे। हालांकि उनकी आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

छेड़छाड़ और वसूली का आरोप, एफआइआर

मड़ियांव क्षेत्र निवासी दो युवतियों ने खुद को पत्रकार बताने वाले भानू सिंह और उमेश लोधी पर छेड़छाड़, धमकी, ब्लैकमेल करने और वसूली का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव विपिन कुमार सिंह के मुताबिक युवतियों की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आशियाना थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त अजय कुमार शाह निवासी गोपालगंज बिहार को देवी खेड़ा के पास से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय राय के अनुसार पुलिस को देख वह मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com