रविवार को सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका परिवार इस घटना से टूट चुका है। इस बीच सुशांत की अस्थियां आज दोपहर पटना के एनआइटी गंगा घाट पर विसर्जित कर दी गईं। इस दौरान सुशांत के पिता केके सिंह के साथ उनकी बहनें नजर आईं।
खबर है कि पूर्णिया स्थित पैतृक गांव के लोगों व नाते-रिश्तेदारों के आने के बाद सुशांत का श्राद्धकर्म उनके राजीवनगर स्थित आवास पर किया जाएगा।
इसके पहले बुधवार को सुशांत की आत्मा की शांति के लिए उनके पटना स्थित घर में पूजा हुई। गंगा में अस्थियां प्रवाहित करने की जानकारी सुशांत ने बहन ने एक पोस्ट के जरिए दी थी।
सुशांत की बहन ने लिखा था- ‘मैं कल अपने घर पटना सुरक्षित पहुंच गई हूं। सभी को धन्यवाद जिन्होंने प्रार्थना के साथ हमारी इस मदद की। आज हम भाई (सुशांत) की अस्थियों का विसर्जन करेंगे।’
सुशांत की बहन ने लिखा था- ‘मैं फिर आप सभी से ये कहूंगी कि उसके लिए प्रार्थना करें और उसकी यादों और ढ़ेर सारे प्यार के साथ उसे अलविदा कहें।
उसकी जिंदगी का जश्न मनाएं और उसे बहुत प्यार और खुशियों के साथ विदाई दें।’ सुशांत की मौत के बाद पटना से मुंबई पहुंचे उनके पिता केके सिंह ने मुखाग्नि दी थी।
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना, बिहार में हुआ था। हालांकि मूल रूप से सुशांत पूर्णिया जिले के मालदहा गांव के रहने वाले हैं।
15 जून को करीब 4.30 बजे सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। जहां सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां विसर्जित की गईं वहीं उनकी मां की अस्थियों को भी प्रवाहित किया गया था।
सुशांत सिंह ने रविवार को मुबंई के अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। आज सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का भी पुलिस ने बयान दिया है। हालांकि उन्होंने पुलिस को क्या जानकारी दी ये बात अभी सामने नहीं आई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
