महाशिवरात्रि पर इस शुभ मुहूर्त में जला चढ़ाने से होगी पूरी मनोकामना…

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। शिवभक्तों के लिए अपने आराध्य देव भगवान शिव की कृपा पाने का यह सबसे पवित्र दिन होता है। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विवाह संपन्न हुआ था। 21 फरवरी को महाशिवरात्रि है।

महाशिवरात्रि 2020 का शुभ मुहूर्त
वैसे तो हर माह मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है लेकिन, फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि विशेष होती है। इस दिन महाशिवरात्रि मनाई जाती है। महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त में शिव आराधना करने से सभी तरह की मनोकानाएं जरूर पूरी होती है। इसलिए शिव आराधना पर शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

शुक्रवार, 21 फरवरी को शाम 5 बजकर 20 मिनट से शनिवार, 22 जनवरी के शाम 7 बजकर 2 मिनट तक महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त रहेगा।

महाशिवरात्रि के दिन शुभ काल में ही शिव और पार्वती की पूजा का विधान है। इस दिन रात्रि में चार बार शिव पूजन का विधान है।

महाशिवरात्रि की रात को सिद्धि की रात भी कहते है। इस रात सिद्ध पुरुष सिद्धियां प्राप्त करते हैं।

महाशिवरात्रि पर शिवजी को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करना चाहिए। इसमें मुख्य रूप से बिल्वपत्र, दूध, दही, गंगाजल और शहद से अभिषेक करना शुभ होता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com